Haryanaline_Logo

Rajasthan News: व्लादिमीर पुतिन के पहुंचते ही अजमेर दरगाह को उड़ाने की मिली धमकी, परिसर करवाया पूरी तरह से खाली

राजस्थान प्रदेश के अजमेर जिले में स्थित दरगाह को आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचते ही उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण दरगाह परिसर को खाली करवा दिया है। आज थोड़ी देर पहले अजमेर दरगाह के साथ-साथ अजमेर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र और कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला है।
 
Threats to blow up Ajmer Dargah as Vladimir Putin arrives
Whatsapp-Group

Ajmer Dargah: राजस्थान प्रदेश के अजमेर जिले में स्थित दरगाह को आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचते ही उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण दरगाह परिसर को खाली करवा दिया है। आज थोड़ी देर पहले अजमेर दरगाह के साथ-साथ अजमेर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र और कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला है। आज मिले धमकी भरे मेल में अजमेर दरगाह में 4 RDX IED लगाने की बात कही गई है। 

पुतिन के भारत पहुंचते ही दरगाह सहित तीन स्थानों को उड़ाने का धमकी भरा मिला मेल

राजस्थान पुलिस को आज अजमेर शहर में तीन स्थानों को उड़ाने का धमकी बड़ा मेल मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेल में पुतिन के भारत आते ही तीन स्थानों पर विस्फोट होने की बात कही गई है। मेल मिलने के बाद राजस्थान पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम हरकत में आ गई है। राजस्थान पुलिस संदिग्ध स्थानों पर मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वॉड के जरिए सर्च करने में जुट गई है। वर्तमान में राजस्थान के अजमेरमें चार थानों की पुलिस के साथ सीआईडी और एटीएस की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है। राजस्थान पुलिस ने अजमेर दरगाह परिसर को खाली करवा दिया है।

 पुतिन दौरे को लेकर यह धमकी भरा ईमेल कलेक्ट्रेट को मिला है। ईमेल में अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी दी गई है। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद सभी डिपार्टमेंट एक्टिव हो चुके हैं और सर्च अभियान में जुट गए हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभागों में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकाल कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा अजमेर दरगाह परिसर को भी खाली करवा लिया गया है। बता दें कि 3 वर्ष बाद अजमेर दरगाह को पूर्ण रूप से खाली की करवाया गया है। इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 2022 में जब अजमेर दरगाह पर दर्शन करने पहुंची थी तब भी दरगाह को पूर्ण रूप से खाली करवाया गया था।