Haryanaline_Logo

होर्मूज के बाद अब इस रास्ते को बंद करेगा ईरान, पेट्रोल सहित इन चीजों के कीमतों में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, छा जाएगी मंदी 

 
Iran America war
Whatsapp-Group

Iran America war :  ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के वजह से पूरी दुनिया में परेशानियां बढ़ने लगी है। कई देशों में ऊर्जा संकट के वजह से लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। भारत में पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। अब ईरान ने एक और चेतावनी दिया है जिसके बाद पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ गई है। अगर ईरान यह कदम उठाता है तो पूरी दुनिया में मंदी छा जाएगी।

 

 लाल सागर बंद कर सकता है ईरान

 

 ईरान समर्थित होती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाज के आवाजाही के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने की धमकी दी है। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में मंदी छा सकती है। भारत में भी पेट्रोल डीजल का अभाव हो सकता है इसके साथ ही कई चीजों के रेट में जबरदस्त उछाल होगी।

 

 

 ईरान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह लाल सागर के अंदर भी थे केबल के तार को काट देगा इसके साथ ही साथ लाल सागर के रास्ते आने जाने वाले जहाज को वह  आगे नहीं बढ़ने देगा। लाल सागर कोई छोटा इलाका नहीं है यह बेसिक व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

अगर ऐसा होता है तो भारत के ऊपर बहुत बड़ी समस्या आ जाएगी। इससे तेल के कीमतों में आग लग जाएगी और एलपीजी गैस सिलेंडर भी काफी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही कई खाद्य पदार्थों के कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाएगी।