Haryanaline_Logo

देश में तेल और गैस के बाद अब पानी पर भी मंडराया खतरा, ईरान इजरायल युद्ध का पानी पर भी दिखेगा असर, जाने पूरी खबर

 
Middle East war
Whatsapp-Group

Middle East war effect : मिडिल ईस्ट में एक महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है जिसका सीधा असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। कई देशों में एनर्जी संकट उत्पन्न हो गया है वहीं भारत में भी तेल और गैस का संकट देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और गैस के बाद अब देश में पानी का संकट भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल 20 लीटर वाले कैन और बोतल बनाने की लागत बढ़ गई है।

 

 सामने जानकारी के अनुसार पॉलिथीन टेरेफ़्थेलेट की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है और इसका इस्तेमाल पानी का बोतल बनाने के लिए किया जाता है यही वजह है कि अब 20 लीटर वाले पानी की कीमत भी बढ़ गई है।

 

 क्यों बढ़ाई गई कीमत?

 

 पानी की बोतल बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से पानी का बोतल बनाने में भी दिक्कत आ रही है क्योंकि पानी का बोतल बनाने में गैस सिलेंडर और तेल की जरूरत होती है। ऐसे में 20 लीटर वाले पानी के बोतल की कीमत में ₹10 तक की बढ़ोतरी हो गई है।

 

 

 आने वाले समय में पानी के बोतल की कीमत में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है अगर समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। पानी का बोतल बनाने वाले कंपनियों का कहना है कि गैस और तेल की कमी के वजह से लगातार पानी के बोतल के कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

 

 पानी को फिल्टर करने में भी गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होने से परेशानियां बढ़ती जा रही है।