Haryanaline_Logo

School Holiday Chandigarh: चंडीगढ़ के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, राज्यपाल ने छुट्टी का किया ऐलान 

राज्यपाल कटारिया 15 अगस्त के अवसर पर चंडीगढ़ के सभी सार्वजनिक स्कूलों के साथ सभी निजी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया है। बता दें कि इस संबंध में राज्यपाल की घोषणा के बाद शिक्षा निदेशालय द्वारा औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
 
Whatsapp-Group

School Holiday 17 August Chandigarh: चंडीगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी को लेकर खास खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के बढ़-चढ़ कर भाग लेने और सफलतापूर्वक आयोजन की खुशी में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी स्कूली बच्चों के लिए 17 अगस्त सोमवार के दिन छुट्टी की घोषणा की है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्कृष्ट भागीदारी को देखते हुए पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। राज्यपाल की घोषणा के बाद चंडीगढ़ के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूल अब सोमवार की जगह मंगलवार 18 अगस्त को निर्धारित समय पर खुलेंगे। 

निजी स्कूलों में भी रहेगा अवकाश

राज्यपाल कटारिया 15 अगस्त के अवसर पर चंडीगढ़ के सभी सार्वजनिक स्कूलों के साथ सभी निजी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया है। बता दें कि इस संबंध में राज्यपाल की घोषणा के बाद शिक्षा निदेशालय द्वारा औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य के सभी स्कूलों और पंजाब राज्य के तीन जिलों और हरियाणा प्रदेश के 13 जिलों में भी 17 अगस्त सोमवार को छुट्टी की घोषणा हो चुकी है।