Haryanaline_Logo

बड़ी खबर: 2 अक्टूबर को पूरे देश में नहीं चलेगा UPI, No UPI Day घोषित, जानिए क्या है वजह 

 
No upi day
Whatsapp-Group

 

No UPI Day: पूरे देश में 2 अक्टूबर को यूपीआई पेमेंट नहीं होगा। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने 2 अक्टूबर को पूरे देश में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के द्वारा 'No UPI Day'  की घोषणा की गई है। आपको बता दे की फेडरेशन के द्वारा सरकार के द्वारा 15 अक्टूबर से मरचेंट डिस्काउंट रेट लगाया जाएगा जिसका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।

 

'नो UPI डे' में क्या होगा?

AIMRA के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अभियान में शामिल सभी दुकानदार अपना UPI QR 2 अक्टूबर को काले कपड़े से ढक देंगे और यूपीआई पेमेंट नहीं लेंगे। संगठन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें यूपीआई पेमेंट से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनका विरोध से सरकार के द्वारा अतिरिक्त चार्ज लगाया जाना है।
 

नया UPI चार्ज क्या है और किस पर लगेगा?

 

MDR वह फीस है, जो डिजिटल पेमेंट के दौरान दुकानदार के तरफ से दिया जाता है। नए नियम के अनुसार 2000 से ऊपर का पेमेंट करने पर 0.4% की फीस देनी होगी जिसको लेकर पूरे दुकानदारों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

 

दुकानदारों के द्वारा एक्स्ट्रा पेमेंट वापस लेने की मांग की जा रही है। फेडरेशन का कहना है कि एक्स्ट्रा पेमेंट की वजह से उनका काफी नुकसान होगा। इसलिए 2 अक्टूबर को ' NO UPI DAY '  की घोषणा की गई है।