नही मिल रहा है LPG gas सिलिंडर? तो ना हो परेशान, इस तरह बिना गैस भी बना सकते हैं स्वादिष्ट भोजन
Mar 21, 2026, 16:52 IST
Cooking without LPG gas cylinder: पूरी दुनिया में मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। भारत में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का क्राइसिस हो गया है जिसके बाद लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। इंडक्शन कुकर भी महंगे हो रहे हैं ऐसे में अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर के बिना स्वादिष्ट भोजन बनाना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के बिना इस तरह बना सकते हैं स्वादिष्ट भोजन
एयर फ्रायर से बनाएं खाना : एयर फ्रायर से आप स्नेक्स ही नहीं बल्कि बिना तेल की सब्जी पराठा और केक बना सकते हैं। अगर एलजी खत्म हो गया तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
माइक्रोवेव ओपन का स्मार्ट यूज़ करें: अगर गैस सिलेंडर खत्म हो गया है तो माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके आप चावल दाल और सब्जी पका सकते हैं।
इलेक्ट्रिक राइस कुकर : एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म हो गया है तो आप इलेक्ट्रिक राइस कुकर से खिचड़ी पुलाव उबली सब्जी बना सकते हैं।
सोलर कुकर : धूप का सही इस्तेमाल करके बिना किसी खर्चे से आप सोलर कुकर का इस्तेमाल करके अच्छा खाना बना सकते हैं।
बायोगैस चूल्हा: लकड़ी सूखे पत्ते या गोबर के उपले से चलने वाले बायोगैस चूल्हे से आप खाना बना सकते हैं।
गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और क्राइसिस के कारण गैस सिलेंडर मिल नहीं पा रहा है तो आप आसानी से इन सभी तरीकों से खाना बना सकते हैं।
