Movie prime

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा की मांग पूरी, महज 6 घंटे में तय कर सकते हैं हिसार चंडीगढ़ का सफर

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा की मांग पूरी, महज 6 घंटे में तय कर सकते हैं हिसार चंडीगढ़ का सफर
 
हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर हिसार के लोगों की मांग अब नए साल पर पूरी होने वाली है। जल्द से जल्द रुकी हुई तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलने का काम पूरा कर दिया जाएगा। 

हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन कितने समय में रास्ता तय करेगी व किस रास्ते से होकर जाएगी 

हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य ने रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार वीडियो की वर्षों से चली आ रही मांग की सुनवाई करते हुए रेल मंत्री को ट्रेन चलाने को लेकर आग्रह किया।

जिस पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका ,बाय, जाखल ,धुरी पटियाला, अंबाला कैंट के रास्ते होते हुए मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पास किया है। हिसार से लेकर चंडीगढ़ की दूरी 300 किलोमीटर लंबे सफर को रेल लगभग 6 घंटे में तय करेगी। 

हिसार से चंडीगढ़ चलने वाली मेमू ट्रेन से मिलेगी सुविधा 

हिसार से चंडीगढ़ रेल के यात्री सुविधा अनुसार समय सारणी को लेकर फिलहाल सुभाष बराला के आग्रह पर डीआरयूसी सी सदस्य आकाश में संबंधित अधिकारियों के बीच इस समय मंथन चल रहा है जिस पर जल्दी से जल्दी फैसला लिया जाएगा कई सामाजिक संगठनों व यात्री संगठनों ने हिसार से चंडीगढ़ सीधी रेल सेवा को शुरू करने की निरंतर मांग की थी जिस पर सुभाष बराला जनहित को देखते हुए नए साल पर प्रदेशवासियों को नई रेल सेवा देने के प्रयास में जुटे हुए हैं मिली जानकारी अनुसार बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने में प्रदेशवासियों को काफी हद तक सुविधा मिलेगी।

स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन 

रेल यात्राओं से जुड़ी खबर यह भी है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार से तिरुपति, जयपुर से बांद्रा, टर्मिनस से जयपुर, बीकानेर बांद्रा टर्मिनस, वह अजमेर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी नंबर 04717 - 04718 हिसार से तिरुपति स्पेशल रेल सेवा, गाड़ी नंबर 047 संतरा हिसार तिरुपति स्पेशल रेल सेवा 11 जनवरी से आगामी आदेशों तक हिसार से प्रत्येक शनिवार को सुबह 2: 10 बजे रवाना होकर सोमवार को 9:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी.

इस प्रकार गाड़ी नंबर 04718 तिरुपति से हिसार स्पेशल रेल सेवा 13 जनवरी से आने वाले आदेशों तक तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को 11.45 बजे रवाना होकर बुधवार रात को 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी. 

हिसार से तिरुपति जाने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव 

यह रेल सेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू ,चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ ,सीकर ,रिंगस ,ढेहर का बालाजी, जयपुर ,दुर्गापुर, सवाई माधोपुर ,कोटा ,रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन ,सुजालपुर ,संत हिरदाराम नगर ,भोपाल, इटारसी, नागपुर ,बल्लारशाह, सिरपुर ,कागजनगर, वारंगल,खम्मम, विजयवाड़ा, औगोल, नेल्लौर, गुडुर, रेनिगुंटा  स्टेशनों पर रुकती हुई आगे बढ़ेगी