Movie prime

कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, तेजस, वंदे भारत, हमसफर जैसी ट्रेनों में कर सकेंगे अब निशुल्क सफर 

कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, तेजस, वंदे भारत, हमसफर जैसी ट्रेनों में कर सकेंगे अब निशुल्क सफर 
 
 केंद्रीय कर्मचारियों को तेजस, वंदे भारत

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तेजस, वंदे भारत और हमसफर जैसी ट्रेनों में सफर के लिए बड़ी सौगात दी है। सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी यात्रा रियायत (LTC) योजना के तहत अब इन ट्रेनों में निशुल्क यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के आदेशों के बाद केंद्रीय कर्मचारी अब एलटीसी के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को यह सौगात देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों के दौरान अपने घर या पर्यटक स्थलों पर जाने हेतु सफर में ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करना है। जिसके चलते केंद्रीय कर्मचारियों को अब वंदे भारत, तेजस और हमसफर जैसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने की छूट दी गई है।

सरकार के आदेशों के बाद केंद्रीय कर्मचारी अपकर्ष केंद्र प्रीमियम ट्रेनों का सफर 

केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी करने के बाद अब कर्मचारी दूरंतो, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के अलावा तेजस वंदे भारत और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों का सफर भी कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) को पिछले काफी दिनों से कई सरकारी कार्यालय और कर्मचारी द्वारा इन ट्रेनों में सफर करने हेतु अनुमति देने की मांग की जा रही थी।

कर्मचारियों की मांग को देखते हुए डीओपीटी ने यह निर्णय लिया है। डीओपीटी द्वारा अंतिम आदेश जारी करने से पहले व्यय विभाग के साथ बातचीत और सलाह-मशवरा करके नए नियम तैयार कर लिए गए हैं।  अब जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी यात्रा रियायत (LTC scheme) के तहत इन्हें लागू कर दिया जाएगा।