Gas Cylinder Booking के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, एक गलती से खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Gas Cylinder Booking Fraud: एक तरफ देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ ठगो के द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी के घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसको लेकर सरकार के द्वारा बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।
सरकार ने जारी किया अलर्ट
केंद्र सरकार के द्वारा ग्राहकों को अलर्ट किया गया है कि किसी भी अनजान लिंक से गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें। अंजान लिंक से गैस सिलेंडर की बुकिंग आपको पूरी तरह से कंगाल बना सकता है और आपकी बरसों की कमाई लूट सकती है।
बुकिंग में ना करे जल्दबाजी
आप अगर एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी के वजह से आप फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं।
कैसे फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ठग
सामने आज जानकारी के अनुसार तो के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर लिंक भेजा जा रहा है। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपका पूरा अकाउंट खाली हो जाएगा।
कई बार ठग फोन करके बैंक अकाउंट डिटेल्स और ओटीपी मांग रहे हैं और जैसे ही आप ओटीपी शेयर करेंगे आपका अकाउंट खाली हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपकी छोटी सी गलती आपको मुश्किलों में फंसा सकता है इसलिए आप भूल कर भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
