हरियाणा में महिलाओं और बच्चों की हो गई मौज, रोडवेज बसों में 2 दिन करेंगे फ्री यात्रा
Haryana: नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य की सभी महिलाओं और बच्चों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में दो दिन फ्री यात्रा की तैयारी कर रही है।रक्षाबंधन के त्योहार पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के साथ बच्चों की निशुल्क यात्रा हेतु रोडवेज विभाग प्रत्येक साल की तरह इस साल भी महिलाओं के साथ उनके बच्चो की निशुल्क यात्रा की तैयारी कर रही है। हरियाणा रोडवेज विभाग रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी भी कर रहा है।
15 साल तक के बच्चे कर सकेंगे फ्री यात्रा
भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का आनन्द ले सकेंगे। सरकार की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार रक्षाबंधन के त्योहार पर जिन बच्चों की आयु 15 वर्ष या इससे काम है उनका किराया नहीं लगेगा। वहीं महिलाओं में किसी प्रकार की आयु सीमा नहीं रखी गई है, यानी सभी आयु वर्ग की महिलाएं रक्षाबंधन के त्योहार पर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
महिलाएं 2 दिन तक उठा सकेंगी फ्री यात्रा का आनंद
हरियाणा प्रदेश में रक्षाबंधन के त्योहार पर हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के साथ दो दिन तक निशुल्क की यात्रा का आनंद ले सकेंगी। प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष जारी की जाने वाली गाइडलाइंस के तहत रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं बिना किसी शुल्क के राज्य की किसी भी जिले में अपने परिजनों से मुलाकात हेतु हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकती हैं। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त का है। इसलिए इस बार 27 अगस्त और 28 अगस्त की देर रात महिलाओं व बच्चों का सफर मुफ्त होने की उम्मीद है। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टी पर भी रोक लगाने की तैयारी भी की जा रही है। हालांकि रक्षाबंधन के त्योहार पर एयर कंडीशन रोडवेज बसों के किराए में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। (Raksha Bandhan)
