Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के यात्रियों को मिलेगी किराए में 50% छूट, सरकार ने गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर दिया बड़ा तोहफा

Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश में रोडवेज बस का सफर करने वाले यात्रियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश ने रोडवेज बस में सफर करने वाले लाखों यात्रियों हेतु बस किराए में 50% छूट की बड़ी घोषणा की है। आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हो गया है। इसके भव्य आयोजन का लोग आनंद उठा सकें, इसके लिए सरकार ने स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यह महोत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा। ऐसे में 15 दिसंबर तक यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में 50% की छूट के साथ गीता महोत्सव देखने जा सकते हैं।
जींद डिपो प्रबंधन की तरफ से चलाई गई गीता महोत्सव हेतु विशेष बसें
गीता महोत्सव के अवसर पर हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में जींद डिपो प्रबंधन की तरफ से इसके लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत छुट दी जा रही है। गीता महोत्सव हेतु चलाई गई हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से इन विशेष बसों में परिचालक की ओर से यात्रियों को सामान्य टिकट के स्थान पर मुख्यालय से विशेष टिकट या कूपन दिया जा रहा है। जिन यात्रियों को किराये में पहले से 50 प्रतिशत तक छूट प्राप्त है, उनको यह सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है।
प्रत्येक वर्ष होता है कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन
हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र में प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र के एक महत्वपूर्ण स्थल ब्रह्म सरोवर में आयोजित किया जाता है। गीता महोत्सव जयंती के बारे में माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यहां पर देश-प्रदेश से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुति
देते हैं। बाकायदा यहां मेले का आयोजन भी होता है। 15 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का समापन समारोह किया जाएगा।
जींद बस स्टैंड से इस प्रकार रहेगा स्पेशल बसों का टाइम-टेबल
जींद बस से गीता जयंती महोत्सव हेतु चलाई गई स्पेशल बेसन के टाइम टेबल की बात करें तो प्रतिदिन 15 दिसंबर तक सुबह 7 बजे से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए पहली बस चल रही है। इसके बाद सुबह 9 दूसरी बस और फिर समय-समय पर कुरुक्षेत्र के लिए अन्य बसें चलाई जा रही हैं। जो यात्री कुरुक्षेत्र जा रहे हैं, उनसे इस समय आधा किराया लिया जा रहा है। हालांकि जो यात्री पहले से किराए में 50% छूट का लाभ उठा रहे हैं उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा।
महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद, राहुल जैन ने बताया कि कुरुक्षेत्र जाने के लिए स्पेशल बसों को चलाया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को किराये पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन सिस्टम शुरू किया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।