Haryanaline_Logo

कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी और ने तो नहीं ले लिया है लोन? इस तरह आसानी से करें चेक, देखें 

 
Pan card fraud
Whatsapp-Group
PAN card fraud alert: आज के समय में फ्रॉड की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है। आधार कार्ड ( Aadhar card),एटीएम (ATM),पैन कार्ड ( PAN card) आदि के जरिए फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा है। सरकार के द्वारा भी समय-समय पर अपील किया जाता है कि किसी के झांसे में नहीं आए।
 पैन कार्ड का इस्तेमाल आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गया है। पैन कार्ड का इस्तेमाल जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ठगो के द्वारा पैन कार्ड के माध्यम से फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा है ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी पैन कार्ड के जरिये यह जरूर जानना चाहिए कि किसी और ने आपका पैन कार्ड पर लोन तो नहीं दिया है।
 कैसे करें लोन चेक 
  • आपका पैन कार्ड पर कितना लोन चल रहा है यह जानने के लिए आपको क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करनी चाहिए। Trans Union CIBIL, experian, Equifax, CRIF High Mark भारत में अधिकृत ब्यूरो है।
  • आप इसमें से किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और यहां लॉगिन करके अपना डिटेल्स डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका नाम पर किसी ने लोन तो नहीं लिया।
  •  आप यूपीआई एप पर जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपका नाम पर कितना लोन चल रहा है। सभी यूपीआई एप यह सुविधा देते हैं कि सिबिल स्कोर के माध्यम से आप फ्री में अपने नाम पर चल रहे लोन के बारे में पता करें।
फ़्रॉड लोन चल रहा है तो कहां करें शिकायत
 अगर किसी ने आपका नाम पर फ्रॉड लोन लिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप तुरंत क्रेडिट ब्यूरो में इसकी शिकायत करें। आप नेशनल क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं और चाहे तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान होगा।