Haryanaline_Logo

Helicopter booking for wedding: शादी में दुल्हन की विदाई के लिए बुक करवाना हो हेलीकॉप्टर, तो कितना आएगा खर्च, देखें 

 
Helicopter booking
Whatsapp-Group
Helicopter booking for wedding: आज के समय में शादियों में पारंपरिक घोड़ी और बैंड बाजे के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का प्रचलन देखने को मिल रहा है। कई शहरों में लोग हेलीकॉप्टर से विदाई कराते हैं।
 लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई काम करते हैं। दूल्हा कई जगहों पर हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाता है और दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने घर लाता है।
बुकिंग कैसे होती है?
 अब शादियों के लिए हेलीकॉप्टर बुक करना मुश्किल काम नहीं है आप ऑनलाइन या किसी ट्रैवल एजेंसी के पास जाकर शादी के लिए आसानी से हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। कई निजी एजेंसियां और एविएशन कंपनियां शादी जैसे निजी कार्यक्रमों के लिए चार्टर सर्विस देती हैं।
 शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए आपको शादी की तारीख समय आदि की जानकारी पहले ही कंपनी को देनी होगी। हमारे देश में कई कंपनियां है जो कि किराए पर हेलीकॉप्टर देती है जैसे की पवन हंस, ब्लूहाइट्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, बद्री हेलीकॉप्टर्स और एयर चार्टर्स इंडिया। इन सब कंपनियों के हेलीकॉप्टर अलग-अलग कीमत के होते हैं।
कितना आता है खर्च?
 हेलीकॉप्टर का किराया उसके मॉडल,सीटों की संख्या और उड़ान की अवधि पर निर्भर करता है। शुरुआती किराया ₹50000 प्रति घंटा होता है और अगर दूरी लंबी हो तो 2 लाख तक किराया जा सकता है। लैंडिंग के लिए खर्च और क्रू मेंबर्स का खर्च भी आपको देना होगा।
किससे लेनी होती है परमिशन?
हेलीकॉप्टर उड़ाने और उतारने के लिए जरूरी अनुमति लेनी होती है. इसके लिए भारतीय वायुसेना, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्थानीय प्रशासन से मंजूरी जरूरी होती है। हालांकि यह सभी काम कंपनी के द्वारा किया जाता है ग्राहक को सिर्फ सारे डॉक्यूमेंट टाइम से सबमिट करना होता है।