Movie prime

हिसार की बेटी शिवांगी ने रचा इतिहास, पहली बार आस्ट्रेलिया की चोटी पर फहराया तिरंगा

Haryanaline: हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट कोजिसको’ (Mount Kozisko)  पर तिरंगा झंडा फहरा कर भारत का गणतंत्र दिवस मनाया। 
 

Haryana News: अक्सर आपने देखा है की हरियाणा के खिलाडी के साथ साथ आमजन भी नए नए कामों से प्रदेश का नाम रोशन करते है। 

बता दे की ऐसा ही काम हिसार की बेटी शिवांगी ने किया है।  उन्होंने पहली बार अपने जीवन काल में  ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट कोजिसको’ पर तिरंगा झंडा फहराया है। 

बता दे की भारतीय समयानुसार 26 जनवरी को सुबह 7 बजे, हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट कोजिसको’ (Mount Kozisko)  पर तिरंगा झंडा फहरा कर भारत का गणतंत्र दिवस मनाया। 

सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटि
यह पर्वत चोटी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल है। शिवांगी ने अपनी मेहनत और गुरुजनों के आशीर्वाद से अब तक सात महाद्वीपों में से चार चोटियों को फतह किया है। 


उनका अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की कार्स्टेंस पिरामिड चोटी (Carstance pyramid peak) है। शिवांगी को माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest) पर 16 साल की उम्र में तिरंगा फहराने पर प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार मिल चुका है, जो राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

FROM AROUND THE WEB

News Hub