Movie prime

सिरसा शहर में 100 साल पहले शुरू हुई थी हुक्के की दुकान, आज पूरे देश से लोग यहाँ आते हैं हुक्का खरीदने

देश के अलग-अलग कोनों से दूर-दूर से चलकर लोग “गोपीराम हुक्के वाले" की दुकान पर हुक्का खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण इस दुकान पर मिलने वाले हुक्के की क्वालिटी को माना जाता है।
 
Hookah shop started 100 years ago in Sirsa city

Sirsa Sucess Story: हरियाणा प्रदेश की राजस्थान और पंजाब सीमा से लगते सिरसा जिले में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो “गोपी राम हुक्के वाले" को ना जानता हो। आजादी से पहले शुरू हुई सिरसा शहर में हुक्के की दुकान की आज पूरे देश में चर्चा है।

देश के अलग-अलग कोनों से दूर-दूर से चलकर लोग “गोपीराम हुक्के वाले" की दुकान पर हुक्का खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण इस दुकान पर मिलने वाले हुक्के की क्वालिटी को माना जाता है।

हुक्के के शौकिन लोग बताते हैं कि “गोपी राम हुक्के की दुकान" पर पिछले लगातार 100 सालों से अधिक समय से हुक्के की क्वालिटी से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है। यही कारण है कि आज लोग देश के अलग-अलग कोनों से चलकर यहां हुक्का खरीदने आते हैं।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों की पहली पसंद है हुक्का 

आपको बता दे की हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान हुक्के को काफी पसंद करते हैं। हरियाणा प्रदेश के हर घर में आपको बुजुर्ग लोग हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिल जाएंगे। हरियाणा के लोग बताते हैं कि हुक्का आजकल लोगों की पहली पसंद इसलिए भी बनता जा रहा है, क्योंकि यह भाईचारा और प्रेम प्यार की निशानी है। इसके अलावा हुक्का ज्यादातर बुजुर्ग लोग पीते हैं।

उनके पास बैठने से युवाओं को ज्ञान की बातें भी सीखने को मिलती है। हरियाणा ही नहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित पंजाब राज्य में भी काफी संख्या में किसान और अन्य लोग हुक्का पीने के शौकीन मिल जाएंगे। हालांकि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन फिर भी आजकल हुक्का लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

हुक्के के बढ़ते चलन के साथ-साथ अब सिरसा शहर स्थित “गोपी राम हुक्के वाले" की दुकान पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों से भी लोग हुक्का खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

कैसे सिरसा शहर स्थित “गोपी राम हुक्के वाले की दुकान" पूरे देश में हो गई मशहूर 

हरियाणा प्रदेश के सिरसा शहर में आजादी से पहले शुरू हुई गोपीराम हुक्के वाले की मशहूर दुकान आज पूरे देश में प्रचलित हो चुकी है। सिरसा शहर के घंटाघर चौक पर बनी “गोपीराम हुक्के वाले की दुकान" पर अब चौथी पीढ़ी इसे संभालने का काम कर रही है। आपको बता दें कि इस दुकान की शुरुआत संकर लाल ने आजादी से पहले की थी।

  अपने पिता द्वारा दुकान की शुरुआत करने के बाद गोपीराम भालिया नें इस कारोबार को आगे बढ़ाया और खुब नाम कमाया था। धीरे-धीरे गोपीराम का नाम सिरसा शहर से पूरे देश में फैल गया।  आज गोपीराम के नाम से पूरे देश से लोग चलकर सिरसा शहर में इस दुकान पर हुक्का खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

वर्तमान में गोपी राम के चार बेटे  मनमोहन, संजय, मुकेश, कुणाल इस कारोबार को अब आगे बढ़ा रहे हैं। इनकी मुख्य दुकान पिछले लगभग 100 सालों से आज भी सिरसा शहर स्थित घंटा घर चोक पर चल रही है। आज यह दुकान इतनी मशहूर हो चुकी है कि देश के विभिन्न शहरों और गांव से लोग हुक्का खरीदने हेतु सिरसा शहर स्थित गोपी राम हुक्के वाले की दुकान पर पहुंच रहे हैं।

नोट - धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हरियाणा लाइन वेबसाइट द्वारा बिजनेस के प्रति जागरूकता हेतु दी गई  जानकारी मात्र है। हमारे द्वारा धूम्रपान से संबंधित किसी भी खबर को प्रमोट नहीं किया जाता।