Haryanaline_Logo

SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बैंक ने बदल दिया पैसा निकालने का नियम, यहां देखें 

 
SBI NEWS
Whatsapp-Group

SBI New Rule: आप अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पैसे निकालने के नियम में बड़ा बदलाव किया है जिसके बारे में सभी ग्राहकों को पता होना चाहिए। नए बदलाव के अंतर्गत अब सिर्फ ब्रांच से निकासी पर चार बड़ी आपको शुल्क नहीं देना होगा पांचवी ट्रांजैक्शन से आपको पैसा देना होगा। 1 अक्टूबर 2026 से नया नियम लागू कर दिया जाएगा।

 किन ग्राहकों पर लागू होगा नियम

 एसबीआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होगा। सिर्फ बेसिक सेविंग अकाउंट डिपॉजिट खाते पर सर्विस चार्ज लागू किया जाएगा। अगर आपका खाता भी इस अकाउंट में है तो आप बैंक के ब्रांच से एक महीने में सिर्फ चार बार मुफ्त में पैसा निकाल सकते हैं पांचवीं बार पैसा निकालने में आपको शुल्क देना होगा।

 पहले क्या था इसका नियम

 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पहले भी चार बार ही मुफ्त निकासी थी लेकिन अब एसबीआई एटीएम और दूसरे बैंक का एटीएम ब्रांच से निकासी माइक्रो एटीएम आदि से निकासी पर भी शुल्क लगाने का फैसला लिया है। अब सेविंग अकाउंट वाले लोग केवल चार बार ही मुफ्त में पैसे निकाल पाएंगे।

 कितना देना होगा चार्ज

 नए नियम के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से ब्रांच से निकासी के दौरान आपको  चार बार के बाद पैसा निकालने पर ₹15 प्रति लेनदेन के साथ जीएसटी भी देना होगा।