Movie prime

यात्रियों के लिए अहम :- हरियाणा के रोडवेज यात्रियों के लिए अहम खबर आई है। जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार में रोडवेज बसों की हड़ताल जारी है। बस कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले में..... 

रियाणा के रोडवेज यात्रियों के लिए अहम खबर आई है। आज हरियाणा के 3 जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार में रोडवेज बसों की हड़ताल जारी है। बस कर्मचारियों ने यह कदम फतेहाबाद में कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उठाया है।
 

हरियाणा के रोडवेज यात्रियों के लिए अहम खबर आई है।

आज हरियाणा के 3 जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार में रोडवेज बसों की हड़ताल जारी है। बस कर्मचारियों ने यह कदम फतेहाबाद में कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उठाया है।

 

इस कारण आज यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करनी होगी। मंगलवार से चल रही हड़ताल को अब और उग्र रूप दे दिया गया है।

बता दें कि बुधवार को संयुक्त सड़क समिति ने फतेहाबाद बस स्टैंड और सिरसा डिपो पर कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि फतेहाबाद, सिरसा व हिसार डिपो की सभी रोडवेज बसें गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार फतेहाबाद डिपो के चालक कृष्ण कुंडू पर ड्यूटी के दौरान हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में संयुक्त डिपो मोर्चा के सदस्य पृथ्वी सिंह चाहर, चमन लाल स्वामी व लादू राम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

FROM AROUND THE WEB