एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, इस दिन दोनों देशों के बीच होगी मैच, फैन्स का बढ़ा उत्साह
India vs Pakistan hockey match 2026: इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच हो फैंस में उत्साह बढ़ जाता है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम जब क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने आई थी तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया था।
एक बार फिर से इंडिया-पाकिस्तान की टीम सामने आने वाली है लेकिन इस बार दोनों टीम के बीच हॉकी का मैच होने वाला है। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीम मैदान पर उतरेगी।
कब होगा हॉकी का मैच
आपको बता दे 15 से 30 अगस्त के बीच हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नीदरलैंड में होगा। आपको बता दे दोनों टीमों को पुरुष वर्ग के पुल डी में रखा गया है जिसमें इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी मौजूद है।
2025 में हॉकी नहीं खेला था पाकिस्तान
2025 का हॉकी एशिया कप इंडिया में खेला गया था लेकिन पाकिस्तान इस मैच में शामिल नहीं हुआ। पाकिस्तान ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। पिछले दो सालों से दोनों टीमों के बीच हॉकी का मैच नहीं हुआ लेकिन इस बार पाकिस्तान और भारत भेजने वाले हैं। भारत का दबदबा हॉकी मैच में 2016 से कायम है।
