Haryanaline_Logo

Haryana Roadways: जींद से रेवाड़ी के बिच शुरू हुई दुसरी रोडवेज बस सेवा,  देखिए समय-सारणी 

जींद से रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने जींद-रेवाड़ी रूट पर दूसरी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। यह बस सुबह 8.45 बजे कैथल के रवाना होगी। वहां से करीब साढ़े 10 बजे बजे यह रेवाड़ी के लिए रवाना होगा। जो 11.50 मिनट पर यह जींद बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
 
Jind to Rewari New Roadways bus service update see timetable
Whatsapp-Group

Jind To Rewari New Bus Sarvice: जींद से रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने जींद-रेवाड़ी रूट पर दूसरी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। यह बस सुबह 8.45 बजे कैथल के रवाना होगी। वहां से करीब साढ़े 10 बजे बजे यह रेवाड़ी के लिए रवाना होगा। जो 11.50 मिनट पर यह जींद बस स्टैंड पर पहुंचेगी।

यहां से 12.10 बजे यह रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। जो करीब 3.40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से वापसी 4 बजे जींद के लिए रवाना होगी। करीब 7.50 मिनट पर जींद पहुंचेगी। इस बस में जींद से रेवाड़ी का किराया 185 रुपए प्रति सवारी लगेगा। नई बस शुरू होने से पहले जींद से रेवाड़ी के लिए केवल जयपुर जाने वाली एक ही रोडवेज बस उपलब्ध थी, जो सुबह 11 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होती थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए दूसरी बस शुरू की गई है। इससे कैथल के यात्रियों को भी रेवाड़ी तक जाने का सीधा लाभमिलेगा।

जींद होकर कैथल जाएगी

जींद-रेवाड़ी रूट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने दूसरी बस सेवा शुरू की है। नई बस दोपहर 12:10 बजे जींद से रवाना होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इससे पहले इस रूट पर केवल एक ही रोडवेज बस थी, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी। वहीं यह बस चलने से कैथल के यात्रियों को भी रेवाड़ी तक पहुंचने का सीधा लाभमिलेगा। यह बस सुबह 8.45 बजे जींद से कैथल जाएगी। वहां से यह रेवाड़ी के लिए चलेगी।

प्रतिदिन 15 हजार यात्री करते हैं सफर

जींद डिपो में करीब 160 रोडवेज बसें हैं। 37 बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत चल रही हैं। डिपो की बसों में प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे करीब 10 लाख रुपए का रोजाना राजस्व प्राप्त होता है। जींद से अलसुबह चंडीगढ़, गुरुग्राम, पौंटा साहिब और दिल्ली जैसे प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं नरवाना, असंध, हांसी और बरवाला जैसे रूटों पर निजी बसें संचालित होती हैं। जिलेभर से 160 परिवहन समिति की बसें अलग-अलग रूटों पर दौड़ रही हैं।

यात्री बोले- अब नहीं होगी परेशानी

रेवाड़ी जाने वाले यात्री संदीप कुमार, हितेश कुमार ने बताया कि पहले एक ही बस होने से सीट नहीं मिल पाती थी और कई बार ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। दूसरी बस शुरू होने से अब समय का विकल्प मिलेगा और भीड़ भी कम होगी। रोडवेज बस सुरक्षित और सुविधाजनक है, दूसरी बस से सफर और आसान हो जाएगा।

सुनील पुनिया, डीआई ने बताया कि रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। दूसरी बस शुरू होने से यात्रियों को समय और विकल्प दोनों में फायदा मिलेगा। जींद से रेवाड़ी का 185 रुपए किराया लगेगा। इससे कैथल के यात्रियों को भी फायदा होगा। 8.45 बजे यह कैथल के लिए रवाना होगी। वहां से रेवाड़ी के लिए बनकर चलेगी। 12.10 बजे यह जींद से रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।