हरियाणा में लाखों महिलाओं पर होगी धन वर्षा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बड़ी सौगात
Haryana Line, Lado Lakshmi Yojana Haryana : हरियाणा प्रदेश के लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले 2100 रुपए के लिए आय पात्रता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य की लगभग 17 लाख से अधिक महिलाएं ‘लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत मिलने वाली ₹2100 की राशि प्राप्त करने के लिए पात्र हो जाएंगी। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में पिछले वर्ष 20 अगस्त को जब लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई थी, तब इसके लिए आय सीमा 1 लाख रुपए रखी गई थी और बाद में इसे बढ़ाकर 1.40 लाख कर दिया गया था। अब एक बार फिर नायब सरकार द्वारा ‘लाडो लक्ष्मी योजना' की पात्रता हेतु आय सीमा में बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अब ‘लाडो लक्ष्मी योजना' की आयु सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर दिया गया है।
27 लाख महिलाओं को मिलेंगे अब 2100 रुपए
प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा ‘लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं को मिलने वाली 2100 रुपए प्रति माह के लिए पात्रता हेतु आय सीमा में किए गए बदलाव के बाद प्रदेश की लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में ‘लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत वर्तमान में लगभग 10 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा अब आई सीमा 1.80 लाख रुपए किए जाने के बाद इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 27 लाख पहुंच जाएगी। आय सीमा में बढ़ोतरी करने के बाद प्रदेश के 17 लाख अतिरिक्त महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की इस योजना में आवेदन करने हेतु पोर्टल 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर खोला जाएगा। ‘लाडो लक्ष्मी योजना' में आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
