New traffic rules: अब ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की नहीं होगी खैर, नया नियम हुआ लागू, फटाफट देखें
New traffic rules: कई लोग हैं जो अक्सर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं और उनके मन में कोई डर भी नहीं होता। आप भी अगर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। सरकार ने इसको लेकर सख्त नियम बना दिए हैं।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
सरकार के नए नियमों के अनुसार अगर आप 1 साल के अंदर पांच बार या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं तो इस स्थिति में सरकार के द्वारा आपके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा। लाइसेंस रद्द करने का अंतिम फैसला आरटीओ या डीटीओ के द्वारा ही लिया जाएगा।
इन गलतियों के कारण भी रद्द हो सकता है लाइसेंस
आप रोजमर्रा के छोटे-छोटे गलतियों के वजह से भी अपने लाइसेंस को रद्द करा सकते हैं। जैसे कि ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, रेड लाइट जंप करना, गलत जगह पर गाड़ी पार्क करना, ओवरलोडिंग या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना, गलतियों के कारण भी आपका लाइसेंस रद्द हो सकता है।
सरकार ने बनाए नए नियम
हमारे देश भारत में हर साल हजारों लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। सरकार का मानना है की मात्रा जुर्माना लगाने से लोग सुधरने वाले नहीं है इस वजह से अब सीधे लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय आपको सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
