Haryanaline_Logo

जमुई यौन हिंसा में अब नाबालिग लड़की के पिता ने कर दी ये बड़ी मांग, किया बड़ा खुलासा 

 
Bihar Jamui News
Whatsapp-Group

Jamui Case: बिहार के जमुई जिला की घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। पूरे देश में घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और इस मामले में पुलिस ने एनकाउंटर भी किया है हालांकि अभी भी लड़की के परिवार वालों को संतुष्टि नहीं है। इस मामले को कवर करने बड़े-बड़े यूट्यूबर और नेशनल लेवल के पत्रकार आ रहे हैं लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

मडवा पहाड़ के आसपास बसे लोग हर किसी को सब के निगाह से देख रहे हैं वही स्थानीय लोग लड़की और उसके परिजनों को गलत बता रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि मड़वा पहाड़ के पास उसे रात नाबालिक लड़की के साथ यौन हिंसा हुआ था और उसके नाबालिक दोस्त के साथ मारपीट किया गया था। वीडियो वायरल हुआ तो वीडियो में देखा गया कि वहां पुलिस की कोई गाड़ी नहीं थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा हरे राम यादव और नंदन यादव की गिरफ्तारी कर ली गई है वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

 

21 सितंबर को जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें साफ-साफ देखा जा रहा है कि मड़वा पहाड़ के नीचे बनी रोड पर लड़की के साथ यौन हिंसा हो रहा है और उसका दोस्त उसे बचाने की कोशिश कर रहा है जो कि खुद नाबालिक है। लड़के के साथ भी मारपीट किया जा रहा है अब इस मामले को लेकर नाबालिक छात्रा के पिता ने भी बड़ा खुलासा किया है।

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि हमने संज्ञान में यह वीडियो लिया है और वीडियो के फुटेज के आधार पर नाबालिक छात्रा की पहचान कर उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। वही लड़की के पिता ने आवेदन दिया है जिसके बाद FIR दर्ज की गई है और SIT का गठन करके अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।

लड़की के पिता ने कर दी बड़ी मांग

लड़की के पिता ने बताया कि लड़की ने रात को सारी बातें अपने पिता को बताई थी। लड़की के पिता ने बताया कि बच्ची अभी ठीक है और यह भी बताया कि बच्ची ने डरते डरते यह सारी बातें मुझे बताई थी इसके बाद पुलिस ने स्टेटमेंट दर्ज किया। लड़की के पिता ने बताया कि हमें सुरक्षा चाहिए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

नाबालिक के पिता के अनुसार लड़की ने उसे रात काले रंग का सूट पहना था जिसे दरिंदों ने खींचकर खोल दिया था। पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 बच्चों के खिलाफ यौन हमले से संबंधित केस दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नंदन यादव और उसके पिता अवैध शराब बेचते हैं और अवैध रूप से बालू बेचने का कारोबार करते हैं। वही हरे राम यादव के घर केवल उनके दादा-दादी मिले जिन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया है।

वही गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि आज दूसरे लड़की के साथ हुआ कल हमारी लड़की के साथ भी हो सकता है। इस मामले को लेकर सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। बिहार में इसको लेकर राजनीतिक बयान बाजी भी शुरू हो गई है।