Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हरियाणा से प्रयागराज जाने वाली यह ट्रेन 3 दिन रहेगी आंशिक रूप से रद्द
Movie prime

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हरियाणा से प्रयागराज जाने वाली यह ट्रेन 3 दिन रहेगी आंशिक रूप से रद्द 

भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा अगले दो दिन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा भी 2 दिन (12 फरवरी व 13 फरवरी) आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह रेल सेवा प्रयागराज के स्थान पर 12 और 13 फरवरी को कानपुर सेंट्रल से संचालित की जाएगी।

 
indian railways
गाड़ी संख्या 14118 द्वारा दी जा रही भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा रहेगी तीन दिन बंद

Bhiwani-Prayagraj train: हरियाणा प्रदेश के प्रयागराज का ट्रेन से सफर करने वाले महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश से प्रयागराज हेतु चलने वाली ट्रेन के संचालन पर 3 दिन तक रोक लगा दी गई है। पाठकों को बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे विभाग के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कैप्टन शशि किरण ने यह जानकारी दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों से हरियाणा प्रदेश के भिवानी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज हेतु चलने वाली भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 11 से 13 फरवरी तक 3 दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा विभाग ने रेलवे के डबलिंग वर्क के कारण उदयपुर सिटी - मंदसौर रेलसेवा को भी 7 दिन के लिए 11 फरवरी से 17 फरवरी तक बंद किया है।

गाड़ी संख्या 14118 द्वारा दी जा रही भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा रहेगी तीन दिन बंद

हरियाणा प्रदेश के भिवानी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज हेतु चलने वाली गाड़ी संख्या 14118 कल से 3 दिन (11 फरवरी से 13 फरवरी तक) बंद रहेगी। इस रेल सेवा को विभाग द्वारा तीन दिन बंद करने के बाद महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे विभाग के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भिवानी जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा कल 11 फरवरी से 12 फरवरी को भिवानी से प्रस्थान करते हुए प्रयागराज तक ना जाकर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी।

भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा अगले दो दिन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे विभाग के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा भी 2 दिन (12 फरवरी व 13 फरवरी) आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह रेल सेवा प्रयागराज के स्थान पर 12 और 13 फरवरी को कानपुर सेंट्रल से संचालित की जाएगी।