Movie prime

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें 17 तक 14 ट्रेनों के रूट बदले, 21 रद 5 रोहतक से ही लौटेंगी

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें 17 तक 14 ट्रेनों के रूट बदले, 21 रद 5 रोहतक से ही लौटेंगी
 
17 तक 14 ट्रेनों के रूट बदले, 21 रद 5 रोहतक से ही लौटेंगी
Passengers please note,

अगर आप दिल्ली से आने एवं जाने के लिए ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस दौरान रेलवे की 40 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 14 के मार्ग बदले जाएंगे, 5 को दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये ट्रेनें रोहतक से ही लौट जाएंगी। जबकि 21 ट्रेनें रद रहेंगी। इससे यात्रियों को मजबूरी में बस या फिर किसी अन्य साधन का सहारा लेना होगा। सबसे ज्यादा दिक्कत रोहतक से दिल्ली अपडाउन करने वाले यात्रियों को होगी। दिल्ली के शकूर बस्ती में रेललाइन पर इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसको लेकर 17 जनवरी तक अलग-अलग दिनों में दिल्ली से रोहतक के बीच से गुजरने वाली 40 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें 14 को जींद के बजाय सोनीपत और गोहाना होते हुए चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों के बदल गए हैं रूट 

16318 हिसार एक्सप्रेस 6 से 13 जनवरी तक 

5744 फरक्का एक्सप्रेस 7, 9, 10 ,14 ,16 जनवरी को 

15743 फरक्का एक्सप्रेस 5,7,8 ,10 ,12 जनवरी को

12485 श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 6,9,13 जनवरी को।

22941 उधमपुर साप्ताहिक 6और 13 जनवरी को 

22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट 6 और 13 जनवरी को 

16032 अंडमान एक्सप्रेस 4,7,10 ,11,16 जनवरी को 

11450 जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 और 16 जनवरी को 

14624 पातालकोट एक्सप्रेस 26 दिसंबर और 9 जनवरी। 

नीचे लिखे गए ट्रेन नंबर व ट्रेन के नाम से यह ट्रेन इन दिनों में रहेगी रद

14324 रोहतक नई दिल्ली इंटरसिटी 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक रहेगी रद्द 

14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक रहेगी रद

20410 बठिंडा दिल्ली कैंट सुपरफास्ट 7 जनवरी से 16 जनवरी तक रहेगी रद

20409 दिल्ली कैंट से बठिंडा सुपरफास्ट 7 जनवरी से 16 जनवरी तक रहेगी रद

14036 धौलाधार दिल्ली सराय रोहिल्ला 7,9,11 और 14 जनवरी को रहेगी रद

14035 दिल्ली सराय रोहिल्ला से धौलाधार 8,10,13,15 जनवरी तक रहेगी बंद 

22486 नई दिल्ली इंटरसिटी 10 और 13 जनवरी को रहेगी रद

22485 नई दिल्ली इंटरसिटी 10 और 13 जनवरी को रहेगी बंद 

14738 भिवानी एक्सप्रेस 16 जनवरी को रहेगी रद्द 

14737 भिवानी  एक्सप्रेस 16 और 17 जनवरी को रहेगी रद्द 

14619 त्रिपुरा सुंदरी 2 और 9 जनवरी को रहेगी 


नीचे दिए गए ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम यह ट्रेन रोहतक जंक्शन से वापस लौटेंगे 

14024 कुंभ एक्सप्रेस 6 से 13 जनवरी तक 

14023 कुंभ एक्सप्रेस 6 से 13 जनवरी तक 

14732 दिल्ली पैसेंजर 5 से 16 जनवरी तक रोहतक जंक्शन से वापस लौटेगी. 

14731 दिल्ली पैसेंजर 5 से 16 जनवरी तक रोहतक जंक्शन से वापस लौटेगी 

12481 श्री गंगानगर एक्सप्रेस  5 जनवरी से 16 जनवरी तक रोहतक जंक्शन से वापस लौटेगी