Haryanaline_Logo

Petrol price hike: आम आदमी को लगा झटका! देश भर में महंगा हुआ पेट्रोल, इतने रुपए बढ़ गए रेट, देखें

 
Petrol price hike
Whatsapp-Group

Petrol price hike : मिडिल ईस्ट में चल रहे हैं वार का असर भारत में दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी हो गई है। भारत में प्रीमियम पेट्रोल के रेट में ₹2 से 2.30 तक बढ़ोतरी हुई है।

 

 आज 20 मार्च से ही लागू हुए रेट

 

 आपको बता दे की नई रेट को आज 20 मार्च से ही लागू कर दिया गया है। नॉर्मल पेट्रोल के रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं।

 भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्पीड, हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पावर और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के  XP95 पेट्रोल की कीमतों को आज से ही बढ़ा दिया गया है।कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम पैट्रोल के 1 लीटर का रेट 113.77 रुपए पहुंच गया है।

 रेगुलर पेट्रोल के रेट में नहीं हुई है कोई बढ़ोतरी 

 आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल रेगुलर पेट्रोल के रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। प्रीमियम पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी तरफ मार्केट में कच्चे तेल के रेट में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

 भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल का प्राइस दी रेगुलेट हो गया है। नॉर्मल पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि प्रीमियम पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी हुई है।