Haryanaline_Logo

होली के अवसर पर घर जाना होगा आसान, हरियाणा राजस्थान रूट पर रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेन,देखें लिस्ट 

 
Holi special train
Whatsapp-Group

Holi Special Train: कुछ दिनों बाद होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के त्यौहार को लेकर लोगों में खुशी देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है क्योंकि अभी से ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। आपको भी अगर होली के अवसर पर अपने घर जाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन चल रहा है।

हरियाणा राजस्थान रूट पर चलेगा स्पेशल ट्रेन

इंडियन रेलवे के द्वारा हरियाणा राजस्थान रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से होली के अवसर पर घर जाना बेहद आसान हो जाएगा।  तो आईए देखते हैं ट्रेनों की पूरी लिस्ट...

ट्रेन संख्या रूट
09633 / 09634 रेवाड़ी – रींगस – रेवाड़ी
09637 / 09638 रेवाड़ी – रींगस – रेवाड़ी
09733 / 09734 जयपुर – भिवानी – जयपुर
04212 / 04211 सुलतानपुर – लखनऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई
04226 / 04225 वाराणसी – लखनऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस
04829 / 04830 जोधपुर – लखनऊ – गोरखपुर
 

इन 3 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी गई है। Yeb ट्रेन रेवाड़ी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 और 30 मार्च 2026 तक 10 फेरे लगाएगी,,रींगस से 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 और 31 मार्च 2026 तक 10 ट्रिप संचालित होंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल सेवा भी निर्धारित तिथियों पर मार्च महीने में 10-10 फेरे करेगी।