Haryanaline_Logo

RBI का बड़ा फैसला! 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक, जानिए क्या है कारण

 
RBI Big decision
Whatsapp-Group

 

RBI big decision: 27 सितंबर रविवार को देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने 28 से 30 सितंबर तक पूरे देश में बैंकों का हड़ताल रहने वाला है जिसको देखते हुए आरबीआई ने फैसला लिया है कि 27 सितंबर को सभी बैंकों को ग्राहकों के सुविधाओं के लिए खोला जाएगा।  वित्त मंत्रालय के द्वारा एक प्रेस रिलीज में बताया गया की 27 सितंबर को सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुला रहेगा।

 

 रविवार को क्यों खुला रहेगा बैंक

 

 इस रविवार 27 सितंबर को सभी बैंकों में आम दिनों के जैसे ही कामकाज होगा। आपको बता दे बैंक यूनियन के द्वारा 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों तक हड़ताल किया जाएगा जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार पडने वाला था जिसके वजह से लगातार 5 दिन बैंकों में छुट्टी रह जाती। इससे बैंकिंग कामकाज काफी प्रभावित होता जिसे देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का फैसला लिया गया है।

 आरबीआई ने दी सूचना 

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा कि आम जनता के बैंकिंग जरूर ते लंबे समय तक प्रभावित न हो इसलिए रविवार को बैंक खोलने का फैसला लिया गया है। 27 सितंबर को भारत के सभी सरकारी बैंक ब्रांच खुले रहेंगे ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम करवाना है तो आप रविवार को जाकर भी करवा सकते हैं।

 इसी बीच देश के सभी सरकारी बैंकों ने आम जनता को सूचना दी है कि देश में तीन दिन हड़ताल रहने वाला है ऐसे में बैंक आने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए।