School Holidays: होली से लेकर ईद तक...जानिए मार्च के महीने में कब-कब स्कूल कॉलेज में रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट
School Holidays: मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है। मार्च में स्कूलों में छुट्टियों की भरमार देखने को मिलने वाली है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहार मनाया जाएंगे जिसको लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दोनों पर स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। आमतौर पर स्कूल में 10 से 12 दिन की छुट्टी रहने वाली है इसके अलावा पांच रविवार पड़ेंगे। हालांकि एग्जाम के वजह से राज्य और निजी स्कूलों के कैलेंडर में बदलाव भी देखने को मिल सकता है ऐसे में आप एक बार सरकारी स्कूल की छुट्टी के कैलेंडर भी देख लीजिए।
इन राज्यों में तीन और चार मार्च को रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर 3 दिन की छुट्टी घोषित की है इसके साथ ही 2 मार्च को हरियाणा में छुट्टी रह सकती है। तीन और चार मार्च को भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उत्तराखंड गुजरात उड़ीसा असम तेलंगाना राजस्थान हरियाणा पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश और बिहार में तीन और चार मार्च को स्कूल बंद रहेंगे।
यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
1 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
2 मार्च (सोमवार): होलिका दहन के वजह से हरियाणा राजस्थान और यूपी सहित कुछ राज्यों में रहेगी छुट्टी।
3 मार्च (मंगलवार): बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल (डोल जात्रा) जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।
4 मार्च (बुधवार): होली की छुट्टी
8 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी ।
15 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
19 मार्च (गुरुवार): उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छुट्टी
21 मार्च (शनिवार): ईद-उल-फितर (ईद) की छुट्टी रहने की संभावना ह।
22 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
23 मार्च (सोमवार): हरियाणा और कुछ उत्तरी राज्यों में शहीद दिवस (भगत सिंह शहादत दिवस) की छुट्टी
26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में स्कूलों में छुट्टी
29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी ।
31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
