जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, Petrol-Gas के बाद अब इस चीज के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, देखें
Smartphone price hike: मिडिल ईस्ट के तनाव के वजह से देश में तेल और गैस के दाम बढ़ गए हैं और अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले समय में स्मार्टफोन लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।
क्यों बढ़ेंगे दाम
सेमीकंडक्टर बनाने के लिए कई चीजे मिडल ईस्ट से मांगना पड़ता है। कच्चे माल के सप्लाई के लिए भारत काफी हद तक मिडल ईस्ट पर निर्भर है लेकिन वहां तो लड़ाई चल रही है ऐसे में आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ने वाला है।
कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने से स्थिति और मुश्किल बन गई है। चिप बनाने वाली कंपनियां भारी मात्रा में बिजली उपयोग करती है लेकिन ऊर्जा महंगी होने से दिक्क़त लागत बढ़ गई है।इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
जानकारों की माने तो अगर यह तनाव लंबे समय तक चलता है तो चिप सप्लाई प्रभावित होगा। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों पर दिखेगा और आने वाले समय में स्मार्टफोन लैपटॉप और कर काफी महंगी हो जाएगी। इससे आम जनता को बड़ा झटका लगेगा।
उत्पादन प्रभावित होने से फोन लैपटॉप और कई चीजों के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। जानकारों का कहना है कि जल्द से जल्द अगर युद्ध खत्म नहीं होगा तो फोन खरीदना काफी मुश्किल हो जाएगा। कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों के रेट में बढ़ोतरी होगी।
