India-Australia Today Match: भारत की जीत में चमका यह सितारा, ऑस्ट्रेलियाई टीम हुई नतमस्तक
India-Australia T20 Series Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड कोस्ट में खेले गए t20 मैच में आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत हासिल की है। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अजेय बढ़त अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। टॉस हारने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 9 विकटों के नुकसान पर 167 रन बनाए। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 168 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 119 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की इस जीत में वाशिंगटन सुंदर का अहम योगदान रहा। वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 12 रन बनाए और गेंदबाजी के दौरान मात्र 7 गेंद में तीन विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को नतमस्तक कर दिया।
भारत ने हासिल की अजेय बढ़त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज में अब तक 4 मैच हो चुके हैं। जिनमें से 2 मैच भारत और एक मैच ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीत गया है। वहीं इस सीरीज का पहला t20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारत इस सीरीज में 2 मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इस मैच में खेली सबसे बड़ी पारी
भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल से इंडियन खेल प्रेमी इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। क्योंकि पिछले तीन मेचों से लगातार शुभमन गिल कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। गिल ने पिछले तीन मैचों में 37, 5 और 15 का स्कोर ही बना पाए थे। इसलिए इस बार भारतीय क्रिकेट प्रेमी गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। गिल ने आज भारतीय टीम की तरफ से 46 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मेच में भारतीय टीम के लिए 28 और 20 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने टी20 मेचों (Indian Australia T20 Series) के विश्व में नंबर एक बल्लेबाज होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरते हुए भारतीय टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से मिशेल मार्श ने अपनी टीम के लिए 30 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। दूसरे नंबर पर मैसेज शॉर्ट ने आज के मैच में 25 रन बनाए। वहीं इस मेच में एडम जांपा और नॉथन एलिस ने मैच के दौरान तीन-तीन विकेट हासिल किए। (India Australia T20 match)
