Haryanaline_Logo

WEATHER UPDATE: हरियाणा में शीतलहर के चलते अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम में हुआ बदलाव 

मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़के की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञ रामचरण सिंह पुखराज ने बताया कि जब भी प्रदेश में उतरी हवाएं शुरू होती हैं तब यह मान कर चलो की ठंड शुरू होने के दिन आ गए हैं। आज हरियाणा प्रदेश में उतरी हवाओं की शुरू होने के बाद ठंड शुरू हो गई है।
 
haryana weather update
Whatsapp-Group
अगले तीन दिन शीतलहर के कारण प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड  

WEATHER UPDATE: हरियाणा प्रदेश में दिसंबर का महीना लगता ही मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ने शुरू हो गई है। आज शीतलहर शुरू होने के बाद देर रात प्रदेश के सिरसा सहित कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। तेज शीतलहर के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के चलते नाम मात्र की ठंड पड़ रही थी। लेकिन आज मौसम में बदलाव के साथ हरियाणा प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।

अगले तीन दिन शीतलहर के कारण प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड  

आज हरियाणा प्रदेश में दोपहर बाद उत्तरी हवाओं के चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़के की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञ रामचरण सिंह पुखराज ने बताया कि जब भी प्रदेश में उतरी हवाएं शुरू होती हैं तब यह मान कर चलो की ठंड शुरू होने के दिन आ गए हैं। आज हरियाणा प्रदेश में उतरी हवाओं की शुरू होने के बाद ठंड शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में तेज गति से सहित शीत हवाएं चलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। प्रदेश में आने वाले दिनों में दिन में तेज धूप और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

सिरसा फतेहाबाद सहित इन जिलों में तापमान में दर्ज की गई गिरावट 

आज प्रदेश में उत्तरी शीत हवाएं चलने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सिरसा सहित प्रदेश के फतेहाबाद हिसार जींद कैथल आदि जिलों में रात के तापमान में शीतल हवाओं के कारण काफी गिरावट आई। सिरसा जिले में रात का तापमान गिरावट के साथ 12 डिग्री तक पहुंच गया। आज संपूर्ण दिन सिरसा जिले में तेज गति से शीत हवाएं चलती रही।जिस कारण से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सिरसा सहित हरियाणा प्रदेश में तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके साथ-साथ दिन में शीतलहर भी चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तापमान में वृद्धि के कारण किसानों को हो रहा था नुकसान 

sirsa mosham update

हरियाणा प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रही वृद्धि के करण दिन में तेज धूप निकल रही थी। जिस वजह से किसने की फसलों को काफी नुकसान हो पड़ रहा था। सिरसा जिले के जमाल गांव निवासी किसान रामकरण ने बताया कि इस बार सर्दी थोड़ी लेट है जिस वजह से किसने की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। क्योंकि रवि की फसल ठंडा मौसम को ज्यादा मानती हैं। लेकिन आज से मौसम बदलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।