Haryanaline_Logo

Weather update Haryana: हरियाणा प्रदेश में मौसम में हुआ बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 15, 16 नवंबर तक और बढ़ेगी की ठंड

प्रदेश में तापमान पहली बार गिर कर पहुंचा न्यूनतम स्तर पर
 
AAJ KA MOSHAM HARYANA
Whatsapp-Group
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 15 और 16 नवंबर को हरियाणा में बदलेगा मौसम

Weather update Haryana: हरियाणा प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। स्मॉग के चलते प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में अधिकतर जिले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने के बाद घने स्मॉग की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश में पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने लोगों को 2 दिन के लिए कोहरे पड़ने की चेतावनी दी है।

प्रदेश में तापमान पहली बार गिर कर पहुंचा न्यूनतम स्तर पर

हरियाणा प्रदेश में सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद प्रदेश में पहली बार तापमान गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है।  स्मॉग के चलते प्रदेश में विजिबिलिटी में घटोतरी के साथ-साथ हवाओं के चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्दी के मौसम की शुरुआत में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हरियाणा में बीते 24 घंटे में अंबाला जिले में दिन का तापमान और हिसार जिले में रात का तापमान सबसे न्यूनतम दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा प्रदेश में अचानक आई तापमान में गिरावट के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को बताया जा रहा है। पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के हिसार, अंबाला, जींद और सिरसा सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 15 और 16 नवंबर को हरियाणा में बदलेगा मौसम

TODAY WEATHER IN JIND

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 15 और 16 नवंबर को मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में पूर्वी हवाओं के साथ-साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण जहां एक तरफ सर्दी में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों में इससे फायदा भी मिलेगा। ज्ञात हो कि अंबाला में बीते 24 घंटे में
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास और हिसार में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो हरियाणा प्रदेश में के चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और आसपास के इलाकों में 15, 16 नवंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में इन दिनों वायु प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर है। वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है। इसके अलावा आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाओं को संचालित करने की अनुमति नहीं है।

17 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क, हल्की उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा प्रदेश के अंदर मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले 15, 16 और 17 नवंबर को मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के कई जिलों में हलके बादलों के साथ बूंदाबांदी के भी आसर दिखाई दे रहे हैं। हिसार एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय (HAU) के प्रोफेसर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 17 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील के साथ-साथ खुश्क रहने की संभावना है। वहीं आज और कल राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर स्मॉग के चलते ठंड बढ़ने की की  संभावना है। आपको बता दें कि 14 नवंबर की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ने के कारण 15-16 नवंबर को आंशिक बादल छाने और स्मॉग रहने की संभावना है। 16 नवंबर के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण दिन का तापमान सामान्य  और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।