Haryana News: हरियाणा के किसानों को नववर्ष पर मिलेगा 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस, मुख्यमंत्री ने जारी किए 90 करोड़ रुपए

Haryana News: नायब सिंह सैनी सरकार ने नववर्ष पर किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने किसानों को बोनस देने हेतु 90 करोड रुपए जारी किए हैं। हरियाणा सरकार की घोषणा के बाद प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हरियाणा सरकार की तरफ से नववर्ष पर 2000 रुपए प्रति एकड़ किसानों को बोनस देने हेतु करोड़ों रुपए का फंड जारी किया गया है। किसानों को मिलने वाले बोनस के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 90 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर हैंडल पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर किसानों को दी है।
“सूखा राहत योजना" के तहत हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए जारी किया बोनस
हरियाणा प्रदेश में अबकी बार नव वर्ष 2025 किसानों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आ रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण हरियाणा सरकार की किसानों को प्रति एकड़ 2000 रुपए बोनस देने की घोषणा है। वर्ष की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2000 रुपए प्रति एकड़ बोनस देने की घोषणा कर किसानों की खुशियों को दोगुना कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा यह बोनस किसानों को “सूखा राहत योजना" के तहत दिया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा “सूखा राहत योजना" के तहत किसानों को दिए जाने वाले बोनस के 90 करोड रुपए जारी करते हुए अधिकारियों को आगामी बजट के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर मरहम लगाएगा यह बोनस
हरियाणा प्रदेश में बीते शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ था। प्रदेश के हिसार और फतेहाबाद जिले में कई गांव में पूरी तरह से फसल ओलावृष्टि की चपेट में आ गई थी। फतेहाबाद जिले में हाल ही में ओलावृष्टि ने फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। अब सरकार द्वारा नववर्ष पर बोनस देने की घोषणा से किसानों की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं हो सकती। लेकिन यह बोनस किसानों को ओलावृष्टि ने जो दर्द दिया था उस पर मरहम लगाने का काम अवश्य करेगा।