HKRN : हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को नहीं मिला 22 महिनों से वेतन, आज जमकर किया प्रदर्शन, सरकार व अधिकारियों को दी चेतावनी
Haryanaline: कच्चे कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झज्जर के इरिगेशन कार्यालय के प्रांगण में अपने ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कच्चे कर्मचारियों ( Haryana Raw staff) ने वेतन की मांग की है। कर्मचारी नहरी पानी छोड़ने और पटरी सुरक्षा का काम करते हैं।

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 20 महीने से कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से उन्होंने आज रोष प्रदर्शन किया है। के झज्जर जिले में सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वेतन न मिलने के विरोध में धरने पर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
कच्चे कर्मचारियों ने वेतन को लेकर किया प्रदर्शन
सिंचाई विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झज्जर के इरिगेशन कार्यालय के प्रांगण में अपने ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कच्चे कर्मचारियों ( Haryana Raw staff) ने वेतन की मांग की है। कर्मचारी नहरी पानी छोड़ने और पटरी सुरक्षा का काम करते हैं।
XEN के खिलाफ धरना
सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों (Raw staff) ने अपने ही विभाग के अधिकारियों RLI XEN के खिलाफ धरना दिया है। कर्मचारियों का कहना है पिछले 22 महिनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है और बार बार कहने के बाद भी अधिकारी टाल मटोल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
कर्मचारियों ने कहा
सिंचाई विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ( Haryana Raw staff) का कहना है कि सरकार और विभाग के अधिकारियों से अपने वेतन के लिए कई बार बोला जा चुका है लेकिन अधिकारी सैलरी देने की बजाय टाल मटोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज अगर वेतन कर्मचारियों के खाते में नहीं आया तो बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक सैलरी नहीं आती है तब तक धरना जारी रहेगा। नहर पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मैकेनिकल कर्मचारी और पब्लिक हैल्थ Public Health) के कर्मचारी भी उनके समर्थन में धरने पर हैं।
XEN भारद्वाज का क्या कहना है
कर्मचारियों के विभागीय XEN ने कहा कि 6 महिने पहले ही ठेकेदार को पेमेंट कर दी गई थी। ठेकेदार की कमी के कारण कर्मचारियों तक सैलरी ( Raw staff Sallary) नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि कल तक कर्मचारियों को उनका वेतन भेज दिया जाएगा।