Movie prime

Haryana cabinet Meeting : हरियाणा के 2 लाख व्यापारियों का 2500 करोड़ रूपए माफ, जानें सैनी सरकार के केबिनेट बैठक के अहम फैंसले 

Haryanaline: सैनी सरकार के कैबिनेट बैठक में व्यपारियों को बड़ा तोहफा मिला है।  बता दे की हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement Scheme) की स्कीम मंजूर कर दी है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई।
 
जानें सैनी सरकार के केबिनेट बैठक के अहम फैंसले

Haryana cabinet Meeting :  हरियाणा में आज सैनी सरकार के कैबिनेट बैठक में व्यपारियों को बड़ा तोहफा मिला है।  बता दे की हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement Scheme) की स्कीम मंजूर कर दी है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई।

हरियाणा कैबिनेट मेटिंग के अहम फैंसले 


1.  मीटिंग के बाद CM नायब सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। उनके मूल से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।

2. इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिली है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम का 60% की भरना होगा। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से व्यापारियों लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

3. इस दौरान सीएम ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई।


4. CM ने कहा कि हिमोफीलिया और थैलीसीमिया (Hemophilia and Thalassemia sufferers) से पीड़ित रोगियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु को समाप्त कर दिया गया है। 

5. सीएम नायब सैनी ने बताया कि पूर्व कर्मचारियों जिनके विभाग मर्ज हुए थे, उनकी पेंशन का प्रावधान (pension provision) किया गया है। ऐसे सभी पूर्व कर्मचारियों को 6 से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

6. दिव्यांगजनों के लिए 2016 में जो संशोधन में जो मंजूरी ( approval in amendment) दी गई थी, अब उसमें 10 और दिव्यांगजनों की कैटेगरी को जोड़ा गया है। इस फैसले से 32 हजार दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा। 11 अलग कैटेगरी को भी दिव्यांगजनों को श्रेणी में जोड़ा गया है।