Haryanaline_Logo

Haryana: हरियाणा के इस शहर की 38 नई कॉलोनियों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने दी परियोजना को मंजूरी

हरियाणा सरकार के पब्लिक हेल्थ विभाग ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए कुल 41 करोड़ रुपए के विस्तृत एस्टीमेट को दो अलग-अलग टेंडर में विभाजित किया गया है। इस परियोजना के तहत पहला टेंडर 9.82 करोड़ रुपए का लगाया गया है। वहीं दूसरा टेंडर लगभग 7.46 करोड़ रुपए का जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
 
JIND CITY
Whatsapp-Group

हरियाणा प्रदेश के जींद शहर की नई अप्रूव्ड कॉलोनियों के निवासियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जींद शहर में वर्ष 2023 में वैध घोषित की गई 38 कॉलोनियों में अब सीवरेज नेटवर्क बिछाने हेतू परियोजना को सरकार ने मंजरी दे दी है। सरकार से पब्लिक हेल्थ विभाग को आखिरकार तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद विभाग द्वारा अब जल्द ही फाइनेंशियल टेंडर जारी किए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों को वर्क अलॉट करके धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।

सीवरेज नेटवर्क पर 41 करोड़ रुपए होंगे खर्च

हरियाणा सरकार के पब्लिक हेल्थ विभाग ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए कुल 41 करोड़ रुपए के विस्तृत एस्टीमेट को दो अलग-अलग टेंडर में विभाजित किया गया है। इस परियोजना के तहत पहला टेंडर 9.82 करोड़ रुपए का लगाया गया है। वहीं दूसरा टेंडर लगभग 7.46 करोड़ रुपए का जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।

84 किलोमीटर लंबी बिछेगी सीवर लाइन

इस योजना के तहत जींद शहर की 38 नई कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा लगभग 84 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। पब्लिक हेल्थ विभाग, जींद एसडीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अब जल्द से जल्द वर्क अलॉट कर काम शुरू करवाया जाए ताकि लोगों को इस बुनियादी सुविधा का लाभ मिल सके।

70 प्रतिशत आबादी मूलभूत सुविधाओं से है वंचित 

बता दें कि जींद नगर परिषद क्षेत्र की इन 38 कॉलोनियों में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक मकान बन चुके हैं और घनी आबादी निवास कर रही है, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रही है। सीवरेज व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों व खाली प्लॉटों में जमा रहता था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

जींद जिले की इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

जींद जिले की 38 नई कॉलोनी में सीवर लाइन बिछने से धागा मिल कॉलोनी, राम कॉलोनी, एंप्लॉइज कॉलोनी, स्कूल बस्ती, शिवपुरी, शीतलपुरी, सुंदर नगर, नेताजी कॉलोनी, रतन कॉलोनी, सोलू कॉलोनी, रामबीर कॉलोनी, लोको प्राइवेट कॉलोनी, न्यू जवाहर नगर, विजय नगर, राम कॉलोनी, बुढ़ा बाबा बस्ती, रघु नगर, दुर्गा कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी, राजनगर, एससी बस्ती, खेम नगर, कोर्ट के पीछे एंप्लॉइज कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, हनुमान नगर, ओमनगर, अजमेर बस्ती, भूपेंद्र नगर, शर्मा नगर, जोगेंद्र नगर, भटनागर कॉलोनी और चंद्रलोक सहित विभिन्न कॉलोनियों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मूलभूत सुविधाएं मिलने से लोगों की परेशानियां भी कम होगी।