Gurmeet Ram Rahim Parole: 8 साल बाद गुरमीत राम रहीम सजा के बाद पहली बार पहुंचा सिरसा , लाइव आकर लोगों को दिया ये सन्देश

Gurmeet Ram Rahim Live Video: राम रहीम 2017 के बाद पहली बार पेरोल पर आकर सिरसा पहुंचा है। बता दे की डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार सुबह एक बार फिर सुनारिया जेल ( Sunariya Jail) से बाहर आया। वह सीधे सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा।
इस बार बाबा को सिरसा आने की इजाजत मिली है। बुधवार को डेरा प्रमुख के सिरसा आने के बाद डेरा श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह सिरसा पहुंचने के बाद अपने सोशल मीडिया ( Social Media) अकाउंट लाइव आया। डेरा प्रमुख ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि परमात्मा की कृपा से फिर से आपकी सेवा में आए हैं।
इस बार सिरसा में आए हैं। शाह सतनाम जी शाह मस्तान जी धाम में( Sirsa Dera )। आपसे प्रार्थना है कि आप लोग सिरसा (Sirsa) के शाह सतनाम- शाह मस्तान धाम में न आएं। अपनी अपनी जगह पर रहें, हमें दर्शन दें। जैसे सेवादार आपको कहेंगे, उस पर पूरा पूरा अमल करना है । परमात्मा, सतगुरु मौल्ला आपको बहुत बहुत खुशियां दें। धन्यवाद।