Power Cuts Sirsa: सिरसा जिले में आज रहेगा 5 घंटे का पावर कट, इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
Electricity Outage Sirsa: सिरसा जिले में आज बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते 5 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। बिजली की सप्लाई ठीक होने से जिले के कई गांव में आज ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले में आज रविवार, 20 सितंबर को रामनगर से 132 केवी बिजली घर ओढ़ां तक नई बिजली लाइन पर काम के चलते कई गांवों में तकरीबन 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी 33 केवी बिजली घर पन्नीवाला मोटा के इंचार्ज मित्तल शर्मा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि काम के दौरान 33 केवी खारिया और पनीवाला मोटा दोनों लाइनों को बंद रखा जाएगा।
इन क्षेत्रों में आज सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा पावर कट
सिरसा जिले में आज रविवार, 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पन्नीवाला मोटा, घुकांवाली, रघुआना, दौलतपुर खेड़ा, भागसर, खुइयां नेपालपुर और 11 केवी नुहियांवाली प्रथम एपी लाइन से जुड़े गांवों तथा आसपास के खेतों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 33 केवी खारिया से चलने वाली सभी लाइनों पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते खारिया, जोधपुरिया, दरिया, पीरखेड़ा, मोडावाली, खाई शेरगढ़ और आसपास के खेतों की बिजली सप्लाई भी सुबह 10 से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से ग्रामीणों को पावर कट के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए स्वयं पहले से तैयारी करने और बिजली विभाग की टीम का सहयोग करने की अपील की गई है।
