Movie prime

हरियाणा रोडवेज की जींद वासियों को बड़ी सौगात, जींद से चंडीगढ़ हेतु हुई सीधी बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी

हरियाणा रोडवेज की जींद वासियों को बड़ी सौगात, जींद से चंडीगढ़ हेतु हुई सीधी बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी
 

Jind news: हरियाणा रोडवेज ने जींद वाशियों को बड़ी सौगात दी है। बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहतर यातायात सुविधा देने हेतु हरियाणा रोडवेज विभाग ने जींद से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरू की है। यह बस नेशनल हाईवे 152 D के के रास्ते सीधी चंडीगढ़ के लिए जींद से रवाना होगी।

152 D नेशनल हाईवे पर दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज 

जींद से लेकर चंडीगढ़ के लिए  हरियाणा रोडवेज विभाग ने नेशनल हाईवे 152 D से बस सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को समय की बचत होने के साथ-साथ किराए की भी बचत करनी है। यह सेवा शुरू होने के बाद जींद से लेकर चंडीगढ़ के बीच का यात्रियों का सफर आसान होगा। रोडवेज विभाग द्वारा नई बस सेवा शुरू करने के बाद जींद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को भी चंडीगढ़ का सफर करने में आसानी होगी। 

इस प्रकार रहेगा टाइम टेबल 

हरियाणा रोडवेज की बस जींद से चंडीगढ़ के लिए शुरू करने के बाद रोडवेज विभाग ने इसकी समय सारणी भी जारी कर दी है। हरियाणा रोडवेज की यह बस सुबह 6:40 पर जींद शहर में बने नए बस स्टैंड से चलेगी, यह बस नेशनल हाईवे पर एंट्री सफीदो रोड से जामनी होते हुए करेगी।

जींद से अंबाला होते हुए करीब 10:00 बजे यह बस चंडीगढ़ पहुंचेगी, हरियाणा रोडवेज की बस जींद से रवाना  होकर नेशनल हाईवे 152 D से चंडीगढ़ के रास्ते जाने पर यात्रियों को 1 घंटे का सफर कम करना पड़ेगा। यह बस जींद के लिए सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी।

हरियाणा रोडवेज की बस में जींद से कैथल होकर चंडीगढ़ जाने से 4 घंटे का समय लगता था और 250 किराया लगता था।  अब जींद से 152 डी नेशनल हाईवे से होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस पर 3 घंटे में सफर आसानी से कर सकते हैं और यात्रियों को 20 रुपए किराया कम होने के कारण फायदा होगा। हरियाणा रोडवेज द्वारा इस बस को शुरू करने के पिछे यात्रियों की समय और किराए की बचत करना मुख्य उद्देश्य है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub