हरियाणा में रेल प्रोजेक्ट बढ़ाएंगे कनेक्टिविटी, सीएम ने आर्बिटल रेल कॉरिडोर की समीक्षा की

हरियाणा रेल आधारभूत ढांचा विकास निगम (HRIDC) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपना वार्षिक दिवस मनाया। जहां प्रदेश के मुख्य सचिव और एचआरआईडीसी(HRIDC) के अध्यक्ष, डॉ. विवेक जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल गलियारा परियोजना की प्रगति पर प्रकाश डाला। बताया कि सितंबर 2024 में पाटली-मानेसर-मारुति संयंत्र (Patli Manesar Maruti )संपर्क मार्ग (8.7 किलोमीटर) पर हल्के इंजन का परीक्षण सफल हो गया। पाटली-नया पाटली-सुल्तानपुर(Patli naya Patli Sultanpur) (7.9 किलोमीटर) संपर्क मार्ग, धुलावट-बरसा खंड (29.5 किलोमीटर) व सोहना-धुलावट के बीच दोहरी सुरंग (4.7 किलोमीटर) के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। कुरुक्षेत्र नगर में 5875 किलोमीटर लंबा ऊंचा रेलवे पथ भी बनाया जा रहा है।
यह परियोजना कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग (kurukshetra Narwana rail marg)पर पांच स्तर क्रॉसिंग को समाप्त कर नगर में यातायात अवरोध कम करने और निर्बाध रेल परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह कार्य पूर्ण होने के निकट है। ये परियोजनाएं एचआरआईडीसी की हरियाणा में सतत व समावेशी रेल अवसंरचना के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने एचआरआईडीसी(HRIDC) की उपलब्धियों व हरियाणा में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने में इसके प्रयासों की सराहना की। मुख्य सचिव ने एचआरआईडीसी(HRIDC) की परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी कक्ष का दौरा भी किया।