Pushpa 2 today collection: पुष्पा भाऊ का निकला दम, पुष्पा-2 मंगलवार को सिनेमाघरों दर्शकों के लिए तरसी

Pushpa 2 Day 48 collection update: पुष्पा 2 फिल्म ने 47 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचाने के बाद 48वें दिन दम भरती हुई दिखाई दी। पुष्पा 2 को रिलीज हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। पुष्पा 2 बीते महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद लगातार पिछले डेढ़ महीने से इस फिल्म ने किसी दूसरी हिंदी या साउथ की फिल्म को आसपास तक नहीं भटकने दिया। हालांकि डेढ़ महीने लगातार बंपर कमाई करने के बाद अब पुष्पा 2 दम भरती हुई नजर आ रही है। करोड़ों में कमाई करने वाली पुष्पा 2 के 48वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 box office collection update) में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अब इस फिल्म की कमाई करोड़ों की जगह लाखों में पहुंच गई है। हालांकि पुष्पा 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है और लोग पुष्पा 3 के रिलीज (Pushpa 3 release date) होने का इंतजार भी अभी से करने लगे हैं।
आईए जानते हैं 48वें दिन पुष्पा 2 का कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 2 को रिलीज हुए अब डेढ़ महीने का समय हो चुका है। पिछले डेढ़ महीने में इस फिल्म ने अनेक पुराने रिकॉर्ड तोड़े और नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि 48 वें दिन यह फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ती हुई दिखाई थी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 48वें दिन अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (rashmika mandana) की फिल्म पुष्पा- द रूल की कमाई लाखों में पहुंच गई है। आज मंगलवार (21 जनवरी) को सैकनिलक डॉट कॉम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने लगभग 50 लाख से कम का बिजनेस किया है। 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद यह पहली बार देखा गया है जब पुष्पा 2 की कमाई में इतनी गिरावट आई है। हालांकि रिलीज के 48वें (Pushpa 2 box office collection in 48 day) दिन पुष्पा 2 ऑल ओवर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 1231 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के जानकारों की माने तो यह फिल्म इसी सप्ताह 1235 करोड़ (Pushpa tu total box office collection) का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा की आने वाले दिनों में पुष्पा 2 की कमाई बढ़ती है या इसमें गिरावट दर्ज की जाती है।