Movie prime

हरियाणा में 1,756 गांवों के 51353 किसानों के लिए बड़ी खबर, बारिश और ओलावर्ष्टि का मुवावजा लेने के लिए करें रजिस्ट्रेशन, आज है अंतिम तारीख 

ओलावृष्टि से 51353 किसानों को नुकसान हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब किसानों ने सरकार से फसल नुकसान के मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दावा दायर किया। 
 
आज है अंतिम तारीख
डीसी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र किसान अपना नुकसान तुरंत दर्ज कराएं।

Meri Fasal Mera Byora: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे की जिन लोगों की फसलें, बारिश और ओलावर्ष्टि से नष्ट हुई थी उन्हें भरपाई के लिए आज अंतिम मौका दिया जा रहा है। अधिक जानकरी के लिए बता दे की प्रदेश में ओलावृष्टि से 51353 किसानों को नुकसान हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब किसानों ने सरकार से फसल नुकसान के मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दावा दायर किया। 

आगे की थी तारीख 


अधिक जानकरी के लिए बता दे की पिछले महीने हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश से रबी की फसलों को हुए नुकसान के लिए अब तक नौ जिलों के किसानों ने मुआवजे के दावे दायर किए हैं। लगातार किसानों की बढ़ती संख्या क देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 फरवरी कर दी थी। इसलिए जिन लोगों को मुवावजा राशि का फायदा उठाना है वो आज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 


मेरी फसल मेरा ब्यौरा 
किसानों को लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBVI) के तहत पंजीकृत नहीं होने वाले प्रभावित किसानों को राज्य सरकार की नीति के तहत मुआवजा मिलेगा। हालांकि, राहत पाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।


 हिसार-चरखी दादरी के आंकड़े सबसे ज्यादा 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1,756 गांवों में 2,62,886 एकड़ में कुल फसल का नुकसान हुआ है। 

 चरखी दादरी के 168 गांवों के 12,962 किसानों ने 63,695 एकड़ फसल के नुकसान की सूचना दी है, 
 हिसार के 249 गांवों के 7,173 किसानों ने 43,779 एकड़ नुकसान की सूचना दी है।
 गुरुग्राम में 162 गांवों के 7,152 किसानों ने 32,691 एकड़ नुकसान की सूचना दी है।
 रेवाड़ी में 281 गांवों के 6,982 किसान, 31,040 एकड़ से अधिक प्रभावित हुई है।

 महेंद्रगढ़ जिले के 339 गांवों के 6,800 किसानों ने 28,115 एकड़ नुकसान की सूचना दी है। 
झज्जर जिले के 220 गांवों के 6,093 किसान, 32,734 एकड़ को कवर करते हैं, 
फतेहाबाद - 143 गांवों के 2,657 किसान, 18,359 एकड़ नुकसान की सूचना दी है।
पलवल जिले में 190 गांवों के 1,792 किसान, 10,188 एकड़ से अधिक प्रभावित हुए हैं।
 रोहतक जिले में चार गांवों के 314 किसानों ने 2,280 एकड़ भूमि के नुकसान की रिपोर्ट दी है।

मुआवजा दायर की आज है अंतिम तारीख 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि पोर्टल पर मुआवजा दायर करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 5 फरवरी कर दी गई है। जिलों के सभी डीसी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र किसान अपना नुकसान तुरंत दर्ज कराएं।बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रभावित किसानों को त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।