Winter School Holiday Announced: हरियाणा पंजाब समेत इन राज्यों में शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगें स्कुल

Winter School Holiday Announced: देश में जैसे-जैसे सितंबर का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा होनी शुरू हो गई है। बढ़ती ठंड के साथ-साथ छात्र और अभिभावक सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार भी बेसब्री से करने लगे हैं।
स्कूलों से अवकाश मिलने के बाद छात्र पढ़ाई से ब्रेक के साथ-साथ अपने परिवार के संग सैर-सपाटा करने में भी समय बिताते हैं। हाल ही में कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी हैं।
देश के पंजाब राज्य में इन दिनों शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब राज्य में बढ़ती ठंड के साथ-साथ तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने पंजाब राज्य के स्कूलों में
24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। पंजाब राज्य में अगर 31 दिसंबर के बाद भी ठंड लगातार पड़ती है तो स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है।
1 जनवरी से 15 जनवरी तक रहेगा दिल्ली के स्कूलों में स्थित शीतकालीन अवकाश
देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार राजधानी दिल्ली में स्कूलों के अंदर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
यह अवकाश दिल्ली सरकार के सरकारी और सहायता प्राप्त दोनों प्रकार के स्कूलों में रहेगा। जानकारी के अनुसार मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए तिथियां में बदलाव भी किया जा सकता है।
जम्मू कश्मीर में फरवरी महीने तक रहेगी पांचवी क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां
जम्मू-कश्मीर राज्य में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पांचवी कक्षा तक के बच्चों की फरवरी महीने तक छुट्टी कर दी गई है। राज्य में लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण छुट्टियों का अलग-अलग शेड्यूल जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 5 तक के बच्चों की 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक चुटिया की गई है। इसके अलावा कक्षा 6 से 12 कक्षा तक के बच्चों की 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक छुटियां घोषित की गई हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियों की बनाई जा रही है योजना .
उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण कई राज्यों के स्कूलों में बच्चों की शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो गई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूलों में इस बार शिक्षा विभाग 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश करने का विचार कर रहा है।
हरियाणा प्रदेश में जल्द घोषित किए जाएंगे स्कूलों में शीतकालीन अवकाश
देश के कई राज्यों में इन दोनों स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित हो चुका है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश के बच्चे भी शीतकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अभी आधिकारिक तिथियां घोषित नहीं की हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी, 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश किया जा सकता है।