Movie prime

PUSHPA 2: पुष्पा 2 आज से ठीक 7 दिन बाद मचाएगी बड़े पर्दे पर धमाल, रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 3 को लेकर बोल दी यह बड़ी बात

पुष्पा की अपार सफलता के बाद पुष्पा 2 की शूटिंग भी टीम द्वारा पुरी कर ली गई है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ पुरी टीम ने जमकर मेहनत की है।
 
पुष्पा 2 द रूल का लोग कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार 

PUSHPA 2: देश के अंदर ठीक 7 दिन बाद आपको पुष्पा 2: द रूल की 5 दिसंबर को बड़े पर्दे आंधी दिखाई देगी। पुष्पा 2 द रूल की रिलीज डेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यही कारण है कि पुष्पा की अपार सफलता के बाद अब पुष्पा 2 बड़े पर्दे पर तूफान लाने हेतु पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले ही स्टार कास्ट ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़े भावनात्मक नोट लिखकर सेट पर अपने पांच साल के सफर को अलविदा कहा। इस फिल्म का देश के साथ-साथ विदेशों में भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रति लोगों का इतना प्यार देखते हुए यह बात कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है। ज्ञात हो कि इससे पहले आई पुष्पा फिल्म ने लोगों के दिलों पर जमकर राज किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी, जो लोगों को काफी पसंद आई। यही कौन है कि लोग अब पुष्पा टू द रूल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा 2 के बाद कब आएगी पुष्पा  

PUSHPA 3

पुष्पा की अपार सफलता के बाद पुष्पा 2 की शूटिंग भी टीम द्वारा पुरी कर ली गई है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ पुरी टीम ने जमकर मेहनत की है। पुष्पा की अपार सफलता और पुष्पा 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद अब टीम पुष्पा 3 की तैयारी में जुटेगी। पुष्पा और पुष्पा 2 की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म शूटिंग के आखिरी दिन के बारे में अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा की। आपको बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद पहले फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं सांझा करते हुए बेहद भावुक हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पुष्पा 2 द रूल को लेकर एक भावुक नोट लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की। पुष्पा 2 को लेकर लिखे इस नोट में रश्मिका ने पुष्पा 3 को लेकर भी हिंट दी है। रश्मिका ने पुष्पा 3 के बारे में संकेत देते हुए लिखा कि  पिछले 5 साल से इस सेट पर रहने से यह सेट अब इंडस्ट्री कम मेरा घर ज्यादा बन गया है। उन्होंने लिखा कि आखिरकार यह मेरा आखिरी दिन था... बेशक अभी भी बहुत काम बाकी है क्योंकि जल्द ही पुष्पा का भाग 3 भी आना है। लेकिन यह अलग लगा... यह भारी लगा... पुष्पा 2 की शूटिंग की आखिरी दिन ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।

पुष्पा 2 द रूल का लोग कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार 

पुष्पा 2 द रूल को बनने में लगभग 5 वर्ष का समय लग गया। पुष्पा के बाद पुष्पा 2 द रूल फिल्म का पिछले 5 वर्षों से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण 5 वर्ष पहले आई पुष्पा फिल्म को माना जा रहा है। क्योंकि पुष्पा फिल्म ने रिलीज होते ही देश के साथ-साथ विदेशों में भी सफलता के झंडा गढ़ दिए थे। पुष्पा फिल्म और अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई की पुष्पा रिलीज होते ही लोग उसे पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार करने लगे। पुष्पा 2 दारुल फिल्म की शूटिंग की आखिरी दिन अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काफी भाव नजर आए। इस फिल्म के इंतजार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।

News Hub