Movie prime

PUBLIC HOLIDAY: कल इस राज्य में सार्वजनिक अवकाश की हुई घोषणा, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 (गोवर्धन  पूजा) के अवकाश की जगह 10 दिसंबर 2024 को स्थानीय अवकाश करने की घोषणा की थी। 10 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश ( DECEMBER HOLIDAY)  करने के पीछे मुख्य उद्देश्य शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देते हुए याद करना है। 
 
PUBLIC HOLIDAY ON 10 DECMBER
दिसंबर 2024 में इस प्रकार रहेंगी छुट्टियां

PUBLIC HOLIDAY: दिसंबर महीने के ठंड और छुट्टियां दोनों की शुरुआत हो गई है। दिसंबर का महीना बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेजों में अनेक छुट्टियां लेकर आया है। संपूर्ण देश में होने वाले विशेष छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर भी छुट्टियां की जाती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में स्थानीय प्रशासन ने 10 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर 2024 को स्थानीय अवकाश (Public Holiday) की घोषणा है। 10 दिसंबर का दिन छत्तीसगढ़ में बलिदान दिवस के के रूप में मनाया जाएगा। 10 दिसंबर को बलिदान दिवस के अवसर पर कलेक्टर द्वारा लिए गए निर्णय ने  राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करने का काम किया है।

शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान के दिन लोगों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की प्रति किया जाएगा जागरूक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला कलेक्टर द्वारा 10 दिसंबर को बलिदान दिवस मनाने हेतु सार्वजनिक अवकाश (PUBLIC HOLIDAY IN BILASPUR) की घोषणा की गई है। इस दिन संपूर्ण जिले में लोगों को छत्तीसगढ़ के गौरव में इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें कि बिलासपुर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 (गोवर्धन  पूजा) के अवकाश की जगह 10 दिसंबर 2024 को स्थानीय अवकाश करने की घोषणा की थी। 10 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश ( DECEMBER HOLIDAY)  करने के पीछे मुख्य उद्देश्य शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देते हुए याद करना और छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बिलासपुर कलेक्टर द्वारा लिया गया 10 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश का यह फैसला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।

शहीद वीर नारायण सिंह  छत्तीसगढ़ के पहले स्वतंत्रता सेनानी

शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने अपने देश किया जाती हेतु सर्वप्रथम अपने प्राणों का बलिदान दिया।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में 10 दिसंबर के दिन 1857 में शहीद वीर नारायण सिंह को रायपुर के जय स्तंभ चौक पर ब्रिटिश प्रशासन द्वारा फांसी दी गई थी। इतिहासकार बताते हैं कि शहीद वीर नारायण सिंह राज्य के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने देश को आजाद करने हेतु संघर्ष किया। शहीद वीर नारायण सिंह ने आदिवासियों और किसानों को उनके अधिकार दिलाने हेतु अपने जीवन का भी बलिदान कर दिया। इन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय और किसानों की दुर्दशा को दूर करने के लिए ब्रिटिश प्रशासन से संघर्ष किया। इतना ही नहीं शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान ने छत्तीसगढ़ राज्य को संपूर्ण देश में ऐतिहासिक पहचान दी। सरकार ने उनके बलिदान को सम्मान देते हुए रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया। यह स्टेडियम आज भी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का प्रतीक बना हुआ है। इस स्टेडियम में राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय, और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के मैच भी होते हैं। 

10 दिसंबर 2024 को घोषित हुए स्थानीय अवकाश से लोगों को मिलेगी प्रेरणा 

10 दिसंबर को बिलासपुर कलेक्टर द्वारा जिले में घोषित किए गए स्थानीय अवकाश से लोगों को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस दिन हुए अवकाश ने जनता के बीच उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के प्रति लोग जागरूक होंगे। वहीं शहीद वीर नारायण सिंह का बलीदान युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा। 10 दिसंबर का अवकाश छत्तीसगढ़ के इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को यादगार बनाने का काम भी करेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में दिसंबर 2024 में इस प्रकार रहेंगी छुट्टियां

1 दिसंबर: पहला रविवार
7 दिसंबर: दूसरा रविवार
10 दिसंबर: शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस (स्थानीय स्तर पर)
15 दिसंबर: तीसरा रविवार
22 दिसंबर: चौथा रविवार
25 दिसंबर: क्रिसमस डे
29 दिसंबर: पांचवां रविवार
31 दिसंबर: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर (स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी)