Movie prime

Haryana Government Yojana: हरियाणा में महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर, नायाब सैनी सरकार ने नई योजना को दी मंजूरी 

हरियाणा प्रदेश में सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ई-रिक्शा पर सब्सिडी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश की 1000 महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। 
 
हरियाणा नवीनतम समाचार, हरियाणा की ताजा खबरें haryana news, haryana breaking news, haryana latest news, haryana ki khbren , haryana latest news, haryana ki taja khbren
हरियाणा प्रदेश में महिलाओं का धर्म निर्भर बनाने हेतु सरकार ने नई योजना को मंजूरी दी है।

Haryana Government Yojana: प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। नायब सैनी सरकार प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नई योजना की शुरुआत करने जा रही है।

प्रदेश की महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने सब्सिडी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सरकार के फैसले के बाद प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।

1000 महिलाओं को ई-रिक्शा पर सरकार की तरफ से कराई जाएगी सब्सिडी उपलब्ध

हरियाणा प्रदेश में सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ई-रिक्शा पर सब्सिडी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश की 1000 महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। 
इसके अलावा सरकार की तरफ से जीन महिलाओं को सब्सिडी मिलेगी, उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हरियाणा सरकार योजना पर करेगी 6.92 करोड़ रुपए खर्च

हरियाणा प्रदेश में महिलाओं का धर्म निर्भर बनाने हेतु सरकार ने नई योजना को मंजूरी दी है। सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नई योजना के तहत प्रदेश की 1000 महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना पर सरकार की तरफ से लगभग 6.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 


 सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को शुरू करने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं।  Haryana Government Scheme:

बीपीएल परिवार सहित इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

प्रदेश में हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू की गई नई योजना का लाभ बीपीएल परिवार की महिलाओं सहित विधवाओं और सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा।

हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा जिन महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी, उनमें 400 बीपीएल परिवार की महिलाओं और 100 विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 500 अन्य दूसरे वर्ग की 18-45 वर्ष की महिलाओं को ई-रिक्शा पर सब्सिडी देने की योजना का लाभ मिलेगा। सरकार कि इस योजना का लाभ उन बीपीएल महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवारों की आय सीमा 1.80 लाख है।

वहीं दूसरी जातियों की आय सीमा तीन लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा जो महिलाएं विधवा हैं, उनके लिए आय सीमा की कोई शर्त नहीं रखी गई है।