Movie prime

Gold Price Today: बुधवार सुबह सातवें आसमान से धड़ाम हुई सोने की कीमतें, जानें अपने शहर में 22 और 24 कैरेट के दाम 
 

आज सोने की कीमतें 85481 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीँ आज सोने की कीमतों ने एक नया इतिहास रच दिया क्योंकि आज तक सोने की कीमतें इस मुकाम पर नहीं पहुंची। 
 
सोने की कीमतों में गिरावट

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने आज बुधवार सुबह को हलकी गिरावट देखि गई है। वही सोना अपने ओल्ड टाइम हाई के नजदीक बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह कीमतें और अधिक बढ़ सकती है। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लगातार यह पीली धातु की कीमतें बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। लेकिन सोने की कीमतें हैं कि कम होने का नाम भी नहीं ले रही। यही नहीं एक्सपर्ट माने तो इस साल सोने की कीमतें 90000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। 

सोना आज 184 रुपए घटकर 85,481 रुपए प्रति दस ग्राम परशरू हुआ है। वहीँ आज सोने की कीमतों ने एक नया इतिहास रच दिया क्योंकि आज तक सोने की कीमतें इस मुकाम पर नहीं पहुंची। 

चांदी में हल्की गिरावट जरूर आई है लेकिन फिर भी प्रति किलो 94170 रुपए है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।


1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,741 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,741 रुपए बढ़कर 85,903 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,516 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए पर पहुंच गया है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें 

10 ग्राम  80,750 रुपए और  88,080 रुपए है।

मुंबई 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें 

 80,600 रुपए और 87,930 रुपए है।
कोलकाता 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें
:  80,600 रुपए और  87,930 रुपए है।
चेन्नई 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें
:  80,600 रुपए और 10 ग्राम 87,930 रुपए है।
भोपाल 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें
 : 
 80,600 रुपए और 88,080 रुपए है।

इस साल और अधिक बढ़ेगी सोने की कीमतें 
UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।