Monday gold price update: वीकेंड के बाद आज सोने के दामों में फिर आया उछाल, चांदी की चमक गिरावट के साथ हुई कम

Today gold price update: आज सोमवार (20 जनवरी) को सोने के दामों में वीकेंड के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। वहीं चांदी के दामों में गिरौद के साथ चमक कुछ कम हो गई है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 20 जनवरी को 106 रुपए के मामूली उछाल के साथ 80 हजार प्रति 10 ग्राम का भाव पर कर चुके हैं। देश के कई शहरों में सोना 79345 रुपए प्रति 10 ग्राम से बिक रहा है। वहीं दुसरी तरफ चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम 620 रुपए की गिरावट के साथ 90200 प्रति किलो के पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी 90820 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी।
सोना देश कई शहरों में हुआ 81 हजार पार
सोने के दामों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने के दाम आज भी कई शहरों में बढ़त के साथ 81 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव को पार कर चुके हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज को सोने के दाम (today gold price) 106 रुपए 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम बढ़कर 79345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं कई शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को भी पार कर गया है।
देश के बड़े शहरों में 106 रुपए की बढ़त के साथ आज इस प्रकार रहा सोने का भाव
इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार
देश के बड़े शहरों में आज सोमवार (20 जनवरी) को सोने के भाव (GOLD PRICE) की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली 22 कैरेट सोने के दाम 74,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 81,380 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 74,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 81,230 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 24 कैरेट सोने की कीमत 81,280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,550 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।
वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।