नायब सरकार ने किया 2500 करोड़ का कर्ज माफ, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने आज चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में 2500 करोड़ रुपए कर्ज माफी की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत यह घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देते हुए प्रदेश के व्यापारियों हेतु 2500 करोड़ रुपए कर्ज माफी की घोषणा की है। सरकार द्वारा शुरू की गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत व्यापारियों द्वारा लिए गए कर्ज का ब्याज माफ करने की मंजूरी दी गई है।
कर्ज की 60% राशि हुई माफ
गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन टाइम सेटलमेंट स्क्रीम को मंजूरी देते हुए कहा कि जिन व्यापारियों पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है, उनका ब्याज माफ करने के अलावा मूल राशि से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब ऐसे व्यापारी जिनकी बकाया राशि 10 लाख रुपए से कम खड़ी है, उन्हें अपनी कुल बकाया बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।
10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर मिलेगी ब्याज में छूट
हरियाणा सरकार द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देने के बाद अब ऐसे व्यापारी जिनका बकाया 10 लाख से 10 करोड़ तक खड़ा है। उन्हें बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहां कि ऐसे व्यापारियों को अब बकाया खड़ी राशि का 60% ही चुकाना होगा। सरकार द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देने के बाद प्रदेश के लगभग 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा।